Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 3 September 2019

डेंगू ने प्रदेश में बरपा रखा है कहर, मुखिया पड़े हैं बेसुध - आखिर मोर्चा ने क्यों लगाए आरोप ?जाने

◇सीएम/ चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री को जनमानस की नहीं है परवाह |
◇मुखिया पड़े हैं हिलटॉप व भांग की खेती के फेर में |
◇डेंगू जैसी बीमारी का इलाज नहीं करा सकते तो सीएम बैठें घर |
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

विकास नगर  | मोर्चा कार्यालय में  पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा प्रदेश भयंकर डेंगू की चपेट में है लेकिन  सूबे के मुख्यमंत्री, जिनके पास चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री का प्रभार भी है, हिलटॉप व भांग की खेती के फेर में व्यस्त हैं | नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश में अब तक दर्जनों लोग इसका शिकार  होकर असमय मौत के  आगोश में समा चुके हैं  तथा सैकड़ों लोग इस बीमारी (महामारी)से जूझ रहे हैं | सूत्र बताते हैं  की  यह आंकड़ा  1000 से ऊपर  पहुंच चुका है लेकिन सरकार  अपनी फजीहत के डर से आंकड़े  सार्वजनिक नहीं कर रही है |
सूत्र बताते हैं कि इस बीमारी की रोकथाम हेतु प्रतिवर्ष करोड़ों का बजट भी आता है, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं | नेगी ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा पूर्व में ही व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार के इंतजामात/ व्यवस्थाएं नाकाफी रही, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता ने अपने प्राणों की बलि देकर चुकाई  |नेगी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इतनी मौतों के बाद भी बेसुध पड़े हैं तथा जो पीड़ित लोग अस्पतालों में भर्ती हैं ,उनके लिए कोई ठोस कार्य योजना सरकार के पास नहीं है | मोर्चा ने सीएम को लपेटते हुए कहा कि अगर जनता की जान की हिफाजत नहीं कर सकते तो कुर्सी से क्यों चिपके पड़े हो !  |पत्रकार वार्ता में - मोर्चा महासचिव आकाश पवार, दिलबाग सिंह, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह फरहाद आलम अशोक गर्ग प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि थे |
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News