शहरवासी मिलकर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हरिद्वार( भारत) का संकल्प लें।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत भा ज् पा महिला मोर्चा हरिद्वार और स्पर्श गंगा परिवार ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर भा ज् पा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमन्त्री मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित कर दिया है।
इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा।
रविवार को पुलं जटवाड़ा,शायमपुर लालढांग, सुमन नगर,प्रेमनगर आश्रम,शिवधाम कालोनी पर बहनो और युवाओ ने मिलकर घाटो और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
श्रद्धालुओं को माँ गंगा को प्रदूषित न करने का संदेश भी दिया,और उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
भा ज् पा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मनु रावत ने कहा कि सभी शहर वासी हमारे साथ मिलकर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त हरिद्वार( भारत) का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अगर भारत का हर नागरिक अपने घर आसपास के क्षेत्रो और शहर को साफ रहने का संकल्प रखेगा। तभी प्रधानमन्त्री मोदी का स्वच्छ भारत और स्वच्छ निर्मल और अविरल गंगा का सपना साकार होगा। इस अवसर पर वृक्षारोपन भी किया गया। जबकि रेनू शर्मा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने की सभी से अपील की।
टीम स्पर्श गंगा हरिद्वार ग्रामीण व नेहरू युवा मंडल अजीतपुर ने ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा में चलाया संयुक्त अभियान। जबकि शीतल ने न्यू शिवालिक नगर में अपनी टीम के साथ अभियान चलाया। सेवा सप्ताह अभियान मे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता चमोली, सीमा चौहान, मंजू मनु रावत, रेनु शर्मा, रजनी बर्मा ,अंशु मालिक, सौरभ सक्सेना, भगत सिंह, पूजा शिवानी, प्रखर शीतल पुंडीर, मीनू शर्मा, प्रदीप भारती का सहयोग रहा।

0 comments:
Post a Comment