Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 17 September 2019

उत्तराखण्ड :सेना प्रमुख ने पत्नी व् सैन्य अधिकारियो सहित बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पहुंचे बाबा बदरी के दरबार।

जनरल बिपिन रावत की पत्नी और सैन्य अधिकारी भी है साथ में  

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात 

(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग )। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी व् सैन्य अधिकारियो के साथ केदारनाथ पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। सेना प्रमुख के दौरे के मद्देनजर प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनके धाम आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं।
इस दौरान उन्होंने मुख्य पुजारी केदार लिंग से भी धाम के बारे में जानकारी ली। जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक जनरल रावत आज सुबह 9.05 बजे केदारनाथ पहुंचे। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के बाद 9.20 बजे मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने करीब 30 मिनट पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बीकेटीसी, प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की।
इसके बाद जनरल रावत सुबह 10.30 बजे केदारनाथ से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। 11 बजे जनरल रावत जोशीमठ में सेना के हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से बदरीधाम के लिए रवाना हो गए।
इधर, जनरल रावत के केदारनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊखीमठ, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ, कार्याधिकारी मंदिर समिति को जरूरी निर्देश दिए हैं। वहीं सेना प्रमुख के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया कि वह एक रात जोशीमठ प्रवास के बाद गुरुवार को वह गंगोत्री धाम जाएंगे।
 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News