Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 7 September 2019

वैज्ञानिकों की ऐसी हौंसला अफजाई क्या कोई प्रधानमंत्री ही कर सकता है ? जानने के लिए पढ़े

नरेन्द्र मोदी ने नम आंखों वाले इसरो प्रमुख शिवन को 27 सैकंड तक गले लगाए रखा।
(एस.पी.मित्तल)

  6 और 7 सितम्बर की रात 1 बजकर 37 मिनट पर जब चन्द्रयान-2 विक्रम लेंडर से इसरो का सम्पर्क कट गया तो हमारे वैज्ञानिकों की आंखें नम थी। हमारा लक्ष्य था कि विक्रम लेंडर चांद की सतह पर उतरे और प्रज्ञान बाहर निकले। प्रज्ञान को ही चांद की सतह पर तिरंगा अंकित करना था। प्रज्ञान ही इसरो को चांद की जानकारी देता। हालांकि 47 दिन पूरे कर हमारा चन्द्रयान चांद तक पहुंच गया था, लेकिन जमीन पर उतरने से पहले ही इसरो से दूर हो गया।
 चूंकि इसरो का प्रयास सफल नहीं हुआ, इसलिए वैज्ञानिकों की आंखों में आंसू थे, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए यह हिम्मत की बात थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो में मौजूद थे। मोदी ने पहले तो रात को ही वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की और 7 सितम्बर को प्रात: 8 बजे वैज्ञानिकों के पास पहुंच गए। मोदी ने रात भर जगने के बाद सुबह आठ बजे दोबारा से जो हौंसला अफजाई की, उससे वैज्ञानिक भी अचंभित रहे। रात को जब इसरो से बाहर निकले तो इसरो प्रमुख के शिवन मोदी को मुख्यद्वार तक छोडऩे आए। मोदी ने जब शिवन की आंखों में आंूस देखे तो तत्काल गले लगा लिया।
 कोई 27 सैकंड तक गले लगाकर मोदी शिवन की पीठ सहलाते रहे। शब्दों और व्यवहार से वैज्ञानिकों की जो हौंसला अफजाई हुई, वह नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री ही कर सकता है। मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को साफ कह दिया है कि चांद पर पहुंचने की तैयारी फिर से की जाए। अब तक चांद की सतह पर उतरने की सफलता रूस, अमरीका और चीन को ही मिली है। लेकिन रिकॉर्ड बताता है कि एक बार के प्रयास के बाद इन तीनों देशों ने दूसरा यान नहीं भेजा।
रूस तो 1959 में ही चांद पर उतर गया था, लेकिन 60 वर्षों में रूस  भी चांद के बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं लगा पाया। अमरीका को भी चांद पर पहुंचे पचास वर्ष हो गए हैं, लेकिन चाद पर अमरीका की ज्यादा खोज नहीं हुई है। चीन ने 2013 में चांद पर पैर रखा, लेकिन इन 6 वर्षों में चीन की ओर से भी कोई खास खोज की जानकारी नहीं मिली है। भारत चौथा देश होगा जो चांद पर पैर रखता। व्यक्ति परिश्रम ही कर सकता है, फल देना ईश्वर पर निर्भर करता है। उम्मीद है कि इसरो के वैज्ञानिक पूरी ताकत लगा कर चांद पर उतरने का प्रयास जल्द करेंगे।

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News