Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 14 October 2019

टिहरी बांध को निजी हाथों में देने की तैयारी , कांग्रेस आखिर क्यों करेगी विरोध ? जाने

टिहरी बांध के निजीकरण का हर स्तर पर कांग्रेस करेगी विरोधः किशोर उपाध्याय
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
देहरादून। टिहरी बांध को निजी हाथों में देने की तैयारी चल रही है। यह आरोप प्रदेश सरकार पर उत्तराखण्ड कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीएसएनएल और ओएनजीसी की तरह अब टीएचडीसी को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे राज्य के जल संसाधनों की लूट करार देते हुए कहा कि निजीकरण के बाद रोजगार पर लगे सैकड़ों स्थानीय युवा बेरोजगार हो जाएंगे। इससे राज्य की जल संपदा की लूट का भी रास्ता खुल जाएगा।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में किशोर उपाध्याय ने इसे टिहरी बांध के लिए जल समाधि देने वाले 125 गांव की जनता के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि कोई भी परियोजना 25 साल के बाद राज्य सरकार में निहित हो जाती है। टिहरी बांध भी 2026 तक उत्तराखंड के स्वामित्व में आ जाता, लेकिन प्राइवेट इजेशन होने के बाद इस पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ-साथ ये पूरे देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल बताया। उन्होंने कहा कि अगर टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपा गया तब इसका सक्रियता के साथ विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
 टिहरी के नाम को मिटाने की साजिश राज्य और केंद्र सरकार कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि टिहरी बांध का निर्माण 125 गांवों को डूबो कर किया गया। इसमें उत्तराखंड की संपदाएं चली गईं। इसका निर्माण देश हित में किया गया न कि किसी व्यक्ति के हित में किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर टिहरी बांध निजी हाथों में जाएगा तो ये हम सभी के लिए चिंता का विषय होगा। इससे टीएचडीसी में काम कर रहे लोगों की छटनी का खतरा है जिसका विरोध किया जाएगा। इसके अलावा वहां पर देश की सीमा की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी लिहाज से देश, राज्य और टिहरी उत्तरकाशी के लोगों के हित में नहीं होगा।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News