Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 14 October 2019

पति-पत्नी के रिश्तों में रार, मोबाइल फोन से घर-घर में कलह , आखिर क्यों ? जाने

* मायके वालों के दखल के कारण पहले दिन से ही वह ससुराल को अलग तरीके से देखती है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हल्द्वानी/ हरिद्वार। महिला समाधान केन्द्र में अक्सर देखा गया है कि पति-पत्नी, पिता-पुत्र व सास-बहू के मामलों के निस्तारण के लिए काउंसिलिंग की जाती है। लेकिन काउस्ंिालिंग के दौरान कुछ मामलों का निस्तारण हो जाता है। अभी तक महिला समाधान केन्द्र में हजारों प्रकरणों में ये तथ्य सामने आए हैं कि शादी के बाद भी मायके वाले अपनी पुत्री के लगातार सम्पर्क में रहते हैं। दिन भर में कई बार बात करते हैं हर छोटी बड़ी बातों में मां का हस्तक्षेप होने से शादी होकर नये घर में आई लड़की अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ रिश्ता ही नहीं बना पाती है।
मायके वालों के दखल के कारण पहले दिन से ही वह ससुराल को अलग तरीके से देखती है। शादी के कई महीनों के बाद भी वे अपनी मां से दिन भर जुड़ी रहती है उनके ही निर्देश पर वह काम करती है। जिसके कारण हजारों घर बसने से पहले ही बिखरने लगते हंै। पति पत्नी के बीच तलाक की नौबत भी आ जाती है। महिला समाधान केन्द्र में काउंसिलिंग के दौरान तलाक के लिए 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में मायके वालों के लगातार नियमित दखल के कारण रिश्ते टूटने की बात सामने आ रही है। हर छोटी बड़ी बात में मायके के लोग हस्तक्षेप करते हैं यही कारण है कि पति-पत्नी के रिश्तों में खटास पैदा हो जाती है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News