Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 30 October 2019

अपने भाई को देखकर हाथ उठाकर आशीर्वाद देने के बाद आखिर क्यों रो पड़ीं भगत दा की बहन ? जाने

* राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भैयादूज पर बीमार बहन से मिलने पहुंचे
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
पिथौरागढ़ । महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भैयादूज के दिन धारचूला में अपनी बड़ी बहन पार्वती देवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। पार्वती देवी (91) कुछ समय से अस्वस्थ हैं। कोश्यारी हर साल अपनी दीदी से मिलने धारचूला आते रहे हैं। राज्यपाल कोश्यारी मंगलवार को ओल्ड सिनेमा लाइन स्थित अपनी बड़ी बहन पार्वती देवी (परुली दी) के घर पहुंचे। कोश्यारी बीमार दीदी को देखकर भावुक हो गए।अधिक उम्र होने के कारण परुली दी कम सुन पाती हैं। 
वह अपने भाई को देखकर हाथ उठाकर आशीर्वाद देने के बाद रो पड़ीं। भगत दा ने दीदी की देखभाल कर रहे भतीजे दलीप सिंह चुफाल और भतीजी कलावती चुफाल से दीदी की अच्छी तरह देखभाल करने को कहा। इस दौरान तमाम लोग वहां मौजूद थे। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल कोश्यारी का सुबह 10 बजे धारचूला पहुंचने का कार्यक्रम था। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10.45 बजे सेना के हेलीपैड पर पहुंचा जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हेलीपैड में भाजपा नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक नबियाल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बुदियाल, बीडी जोशी, भूपेंद्र थापा, राजू नेगी, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, कुमाऊं स्काउट के कमांडेंट कर्नल आरएस बिष्ट, आर्टिलरी के कमांडेंट राहुल राज ने उनका स्वागत किया।
भगत दा के कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभागार पहुंचने पर भाजपा नेता हरीश गुंज्याल और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सीमांत की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। कोश्यारी 11.30 बजे अपनी दीदी के घर पहुंचे। उन्होंने 21 मिनट तक बहन से वार्ता की। वह 12.30 बजे हेलीपैड से देहरादून रवाना हो गए। राज्यपाल कोश्यारी अपनी दीदी से मिलने के बाद संघ के पुराने मित्र लक्ष्मण सिंह कठायत और मुंहबोली बहन देवकी कठायत से मिलने उनके घर गए। 
बहन देवकी कठायत ने उन्हें टीका लगाया, च्यूड़े (ओखल में कूटे धान) से सिर पूजन किया और मुंह मीठा करवाया। भगत दा ने मुंहबोली बहन को दो हजार रुपये भेंट किए। बहन देवकी से बीमार दीदी की देखभाल करने और पल-पल की खबर देने को कहा। भगत दा ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ मुंहबोली बहन के घर पर भोजन किया।
(विज्ञापन )
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News