Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 7 November 2019

आखिर किसने कहा कि घोटालेबाज की जांच खुद घोटालेबाज कर रहे त्रिवेंद्र राज में

◇नगर पालिका विकास नगर का है लगभग             2.38 करोड़ के टेंडर घोटाले का मामला। 
◇वर्ष 17 -18 में दिया था घोटाले को अंजाम।
◇टेंडर स्वीकृत किए थे मात्र 0.10  फ़ीसदी कम मूल्य पर।                 
◇ 40 फ़ीसदी टेंडर्स एक ही ठेकेदार को। 
◇मात्र तीन ठेकेदारों के इर्द-गिर्द ही हुए टेंडर           संपन्न।           
◇शासन के निर्देश के बावजूद प्रशासन ने               घोटालेबाज से ही करा दी जांच।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )      
विकासनगर। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 -18 में नगर पालिका ,विकास नगर के अधिशासी अधिकारी ने चेहते ठेकेदारों से सांठगांठ कर  2.38 करोड़ के 50 टेंडर्स  को मात्र  0.10 फ़ीसदी कम मूल्य पर  स्वीकृत कर  सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया था।  हैरानी की बात यह है  कि उक्त 2.38 करोड़ के टेंडर्स मात्र  2,37,62,  927 रुपए में स्वीकृत किए गए।  आश्चर्यजनक पहलू यह है की 40 फ़ीसदी टेंडर्स एक ही ठेकेदार को आवंटित कर दिए गए तथा टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ तीन ठेकेदारों के मध्य कार्रवाई संपन्न हुई। अन्य विभागों में एक ओर जहां 20-50 फीसदी कम दर पर   टेंडर्स स्वीकृत होते हैं वही पालिका ने मात्र 0.10 फीसदी कम दर पर टेंडर स्वीकृत किए।       
  उक्त घोटाले की  जांच की मांग को लेकर  जन संघर्ष मोर्चा  अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, शहरी विकास विभाग से जुलाई 2018 में  आग्रह किया था,  जिसके क्रम में  शासन द्वारा माह जुलाई 2018  को निदेशक, शहरी विकास व जिलाधिकारी, देहरादून  को जांच के निर्देश दिए  थे।  मोर्चा के प्रयास से  जुलाई 2019  यानी 1 वर्ष बाद  जांच  प्रशासन को सौंपी गई।  शर्मा ने कहा कि उक्त मामले में जिला प्रशासन ने  स्वयं तथा किसी ईमानदार अधिकारी से  जांच न कराकर  खुद घोटालेबाज  अधिशासी अधिकारी से  जांच करवाई, यानी  जिस अधिकारी के खिलाफ  आरोप मोर्चा द्वारा लगाए गए थे  उसी भ्रष्ट अधिकारी को  जांच अधिकारी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।मोर्चा शीघ्र ही शासन के अधिकारियों से मिलकर  घोटालेबाज अधिकारी की जांच  ईमानदार  अधिकारी से कराए जाने की मांग करेगा। पत्रकार वार्ता में- मोहम्मद असद,  सुशील भारद्वाज आदि थे। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News