Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 18 November 2019

जब गौचर मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या पर मुंबई से आए अमिताथ बच्चन।अपने बीच बिग बी को पा दर्शक हुए गदगद। आखिर कैसे ? जाने

 मेले में ‘कौन करेगा कमाल’ कार्यक्रम में              अमिताभ बच्चन के हमशक्त शशिकांत ने बिग      बी की आवाज और अंदाज का जादू बिखेरा।
पांचवी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि            पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप                    प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शंशिकांत ने बिग बी की आवाज और अंदाज में      कई गाने और डायलोग्स सुनाकर दर्शकों का          खून मनोरंजन किया।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। गौचर मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या मुंबई से आए अमिताथ बच्चन के हमशक्ल शशिकांत पेडवाल तथा लोक गायक अमित सागर के नाम रही है। मेले आयोजित ’कौन करेगा कमाल’ कार्यक्रम में जहाॅ शशिकांत पेडवाल ने बिग बी के कई डायलोग्स हू-ब-हू उनके ही अंदाज और आवाज में सुनाकर दर्शकों को चैंका दिया वही अमित सागर के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। पांचवी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। 
 मेले में ‘कौन करेगा कमाल’ कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के हमशक्त शशिकांत ने बिग बी की आवाज और अंदाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अमिताभ बच्चन की आवाज और अंदाज में जहाॅ पल-पल दिल के पास..., रंग बरसे भीगी चुनर वाली..., छोरा गंगा किनारे वाला...कई फिल्मों के गाने गाए, वही बिग की डाॅन, जंजीर, शोले सहित कई सुपरहिट फिल्मों के डायलोंग्स हू-ब-हू उनके अंदाज में सुनाए।
 केबीसी की तर्ज पर मेले आयोजित ‘कौन करेगा कमाल’ कार्यक्रम में उन्होंने दर्शकों से हाॅट सीट पर कई सवाल भी पूछे तथा कौन करेगा कमाल में सही जबाव देने वालो दर्शकों को पुरस्कार के चैक भी दिए। बता दें कि शशिकांत खुद को बिग बी का सबसे बड़ा फैन और डुप्लिकेट बताते है। वे बिग बी की आवाज में एक पूरी फिल्म भी रिकार्ड कर चुके है। शंशिकांत ने बिग बी की आवाज और अंदाज में कई गाने और डायलोग्स सुनाकर दर्शकों का खून मनोरंजन किया।
वही पांचवी सांस्कृतिक संध्या पर लोक गायक अमित सागर के गढवाली गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर किया। गायक अमित सागर ने चैता कि चैत्वाल्या....., आछरी जागर ‘छल कपट व्हे जालू....’ गढवाल में बाग लागो...., किले दारू बोला......, बेडू पाको बार मासा.....ने एक के बाद एक कई गढवाली गीतों से दर्शकों का खूब मनोरजंन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी कलाकारों को मेला समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित भी किया।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News