* हिंदुस्तान के इतिहास में जिन लोगो ने हमारी धरोहरों की हत्या करवाई क्या उनकी जांच नही होनी चाहिए।
* हिंदुस्तान की बेटियां तभी सुरक्षित जब उनके मुंह मे राम ,दिमाग मे नाथूराम और हाथ मे परशुराम होंगे।
* जब राहुल गाँधी को बताया भोंदू ,कहा राहुल क्या कानून से ऊपर है ?
(ज्ञान प्रकाश पाण्डेय)
हरिद्वार। हैदराबाद में शरेआम डॉक्टर की बलात्कार के बाद कि गई नृशंस हत्या पर आज पूरे देश मे उबाल है।वही दूसरी तरफ संसद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिये बयान को लेकर हो हल्ला हो रहा है।इन तमाम बातों पर मीडिया से हरिद्वार पहुचने पर बातचीत की विहिप की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने। काफी दिनों से मौन रहने के बाद आखिरकार उनका मौन टूटा तो उन्होंने हिंदुस्तान के इतिहास में हुई तमाम राजनेताओ की हत्या का जिम्मेदार कांग्रेस और जवाहर लाल नेहरू सहित इंदिरा गांधी को बताया।
उन्होंने कहा कि हैदराबाद की घटना एक दुखद घटना है।निर्भया और अब प्रियंका रेड्डी की बलात्कार के निर्मम हत्या एक जघन्य अपराध है।सरकार को ऐसे लोगो को संसद में बिल लाकर फांसी की सजा देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान की बेटिया तभी सुरक्षित रह सकेंगी जब उनके साथ तीन राम होंगे अर्थात उनके मुँह में राम,दिमाग मे नाथूराम और हाथ मे परशुराम होगा,तभी बेटिया सुरक्षित रह सकेगी।उन्होंने ग़ांधी की दुहाई देने वालो से पूछा कि क्या आखिर यू ही बेटियां जलती रहेंगी।आखिर हिंदुस्तान की बेटियां कब सुरक्षित होंगी।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर संसद में हुए बवाल पर कहा कि आज संसद में नाथूराम गोडसे को लेकर बवाल मचाया जा रहा है।नाथूराम हत्यारा था जिसकी उसको सजा मिली पर हिंदुस्तान के इतिहास में जिन लोगो ने हमारी धरोहरों की हत्या करवाई क्या उनकी जांच नही होनी चाहिए।उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सुभाष चंद बोष,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,महात्मा गांधी सहित बल्लभ भाई पटेल का हत्यारा बताया।इन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस महान विभूतियों की हत्या के जिम्मेदार नेहरू है ,इतना ही नही उन्होंने कहा कि नेहरू ही नही बल्कि इंदिरा गांधी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और लाल बहादुर शास्त्री सहित अपने बेटे संजय ग़ांधी की हत्या करवाई है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उस वक्त के पीएम नेहरू थे,यह उन्ही की साजिश से यह हत्याएं हुई है।नेहरू चाहते तो उन सभी लोगो को सुरक्षा उपलब्ध करा सकते थे पर नही कराई गई।
साध्वी प्राची ने राहुल गाँधी को भोंदू बताते हुए कहा कि एक साध्वी को आतंकवादी कह रहा है ,जिस साध्वी को अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया उसे आतंकवादी बता रहा है। उन्होंने कहा की एक समय एक महिला द्वारा राहुल पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था तब राहुल गाँधी को बुद्धू से बुद्धू किसी नेता ने बलात्कारी तो नहीं बताया और वह व्यक्ति आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी बता रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल कानून से बड़ा हो गया है क्या ?
उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि इन सभी भी जाँच करवाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी की हत्या एक षड्यंत्र के तहत करवाई गई है। क्योकि उस वक्त सत्ता में नेहरू थे ,उनकी जिम्मेदारी बनती थी। वह चाहते तो गाँधी को सुरक्षा दे सकते थे ,पर नहीं दी गई आखिर क्यों ? इसका जबाब भी कांग्रेस को देना पड़ेगा।

0 comments:
Post a Comment