Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 29 December 2019

एक और भगीरथ प्रयास पूर्वजों की याद में बने स्मृति वन का किया कायाकल्प। आखिर किसने ? जाने

*  पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी टीम के सदस्य मिलजुल कर उठा रहे हैं।
* सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों की नरसरी की  रही है तैयार।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
 हरिद्वार। बीइंग भगीरथ टीम के स्वयं सेवियों ने कनखल स्थित गंगा वाटिका में सफाई अभियान चलाते हुए वाटिका में फैली गंदगी को साफ किया। स्वयं सेवियों ने वाटिका में बनाए गए स्मृति वन की भी साफ सफाई और सौन्दर्यकरण किया। वृक्षों के आसपास फैले गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। बीइंग भगीरथा टीम के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि गंगा वाटिका के सौन्दर्यकरण में टीम सहभागिता से जुटी हुई है। पौधों की सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी टीम के सदस्य मिलजुल कर उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पौधों में पानी देना व उनकी देखभाल कर वाटिका को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है। पेंटिंग के माध्यम से भी पेड़ों को नया लुक प्रदान किया जा रहा है। वेस्ट सामग्री से वाटिका की सुन्दरता को और अधिक बढ़ाने का प्रयास जारी है। कनखल क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में गंगा वाटिका में भ्रमण के लिए आते हैं। शिखर पालीवाल ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि वाटिका में वेस्ट सामग्री, पाॅलीथीन पन्नियां, पुराने कपड़े, खाने के सामान के पैकट आदि ना फेंके।
वाटिका को जिम्मेदारी के साथ भव्य रूप प्रदान करने में सभी सहयोग करें। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद स्वयंसेवियों ने निस्वार्थ सेवा भाव से सफाई अभियान को निरंतर रूप से चलाया। पंकज त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन के लिए सभी को मिलजुल कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। वाटिका सुन्दर रहे सभी को अपना दायित्व निभाना होगा।
 
वाटिका में सभी को अपने पूर्वजों की स्मृति में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीइंग भगीरथ धर्मनगरी को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में टीम भावना से जुटी हुई है। कुंभ मेला आने वाला है। बाहर से आने वाले यात्री श्रद्धालुओं को मुख्य पार्को में पूरी सुख सुविधाएं मिलनी चाहिए। जनक सहगल ने कहा कि धर्मनगरी को हरा भरा बनाने के लिए संयोजक शिखर पालीवाल नए नए प्रयोग कर रहे हैं। वेस्ट सामग्री से पार्को की साज सज्जा का कार्य भी किया जा रहा है।

टीम के सदस्यों ने घंटों गंगा वाटिका में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान चलाने वालों में जितेंद्र चैहान, संदीप खन्ना, विपुल गोयल, मधु भाटिया, रेखा मलिक, नीरज शर्मा, दिव्यांशु, वर्धा चंदवानी, सीमा चैहान, आदित्य भाटिया, अभिनव, सागर, गोकुल, मन्नु, रूद्र, राहुल गुप्ता आदि सहित दर्जनों स्वयंसेवी शामिल रहे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News