Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 24 December 2019

जनता को धोखा देने के मामले में त्रिवेंद्र को मिले देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड।आखिर किसने कहा ? जाने

◇समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापनों के सहारे कर चुके 40000 करोड का निवेश।               
◇धरातल पर नहीं उतरा 100 रुपए का भी निवेश।                     
◇एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है इन्वेस्टर्स समिट को।   
◇झूठे विज्ञापनों पर खर्च कर डाले करोड़ों रुपए।               
◇निवेश तो दूर, अब तक हो चुके हजारों उद्योग बंद।             
◇मोर्चा पूर्व में कर चुका राजभवन से सीएम पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
        
विकासनगर।   जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि जनता से सफेद झूठ बोलने /धोखा देने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री /उद्योग मंत्री त्रिवेंद्र रावत को देश का सर्वश्रेष्ठ सीएम अवार्ड मिलना चाहिए | नेगी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि गत वर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर सरकार द्वारा इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया तथा उक्त के पश्चात त्रिवेंद्र लगातार हजारों करोड रुपए के निवेश को धरातल पर उतरने की बात कह चुके हैं |
गत माह पूर्व भी सरकार  लगभग 40000 करोड के निवेश की बात धरातल पर उतार दिए जाने की बात समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापनों के माध्यम से प्रसारित/ प्रचारित कर चुकी है | नेगी ने कहा कि ताजा आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि अब तक इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू के सापेक्ष 100 रुपए का निवेश भी धरातल पर नहीं उतरा है, जो कि सिर्फ और सिर्फ झूठी  वाह-वाही लूटने जैसा घृणित कार्य है |
वास्तविकता यह है कि अभी तक सिर्फ कागजों में यानी हवाई तौर पर 111 एमओयू पर कार्य चल रहा है, जिसमें 14163 करोड़ का निवेश होगा, लेकिन यह कब होगा ऊपरवाला ही जानता है | त्रिवेंद्र राज में अब तक हजारों जो बंद हो चुके हैं तथा हजारों उद्योग बंदी के कगार पर है | 
        नेगी ने कहा कि मोर्चा पूर्व में भी सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ इन्वेस्टर समिट के झूठे निवेश के मामले में मुकदमा दर्ज कराने हेतु राजभवन से भी आग्रह कर चुका है |         मोर्चा प्रदेश की जनता, खासकर युवाओं से आग्रह करता है कि सरकार के इस सफेद झूठ का मुंह तोड़ जवाब दें तथा जागरूक हों |
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News