Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 20 December 2019

जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों को जनमानस तक पहुँचना आवश्यक। आखिर क्यों ? जाने

* महाविद्यालय में 28 दिसम्बर को किया जायेगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार । आज सम्पूर्ण विश्व समुदाय जल संकट की गम्भीर समस्या से जूझ रहा है। जहाँ एक ओर प्रदूषण के चलते सतही जल पीने योग्य नहीं रह गया है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती जनसंख्या व अतिदोहन के कारण भूमिगत जल के स्तर मंे भी अत्यधिक कमी आयी है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में भूमिगत जल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। उक्त विचार एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए व्यक्त किये।
डाॅ. बत्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस समस्या के प्रति सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने जागरुकता दिखायी है। इन संस्थाओं द्वारा जल संरक्षण के लिए नई तकनीकों का विकास भी किया जा रहा है और जल संरक्षण हेतु विभिन्न प्रयास भी किये जा रहे हैं, परन्तु इन सभी प्रयासों का परिणाम तभी सम्भव है जब इन्हें जन मानस तक पहुंचाया जाये और जल संरक्षण में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि 28 दिसम्बर, 2019 को महाविद्यालय में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के विशेष सन्दर्भ में जल संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों व तकनीकों से जागरुक किया जायेगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं शोध केन्द्र, देहरादून के तत्वाधान में किया जा रहा है।
संगोष्ठी के समन्वयक डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि संगोष्ठी में विभिन्न तकनीकि सत्र चलाये जायेंगे जिसमें विशेषज्ञ नई तकनीकि की जानकारी देंगे।
राष्ट्रीय कार्यशाला के संरक्षक श्रीमहन्त लखन गिरि महाराज, मुख्य सलाहकार श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कार्यशाला के आयोजकों को इस ज्वलंत विषय पर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया। इस कार्यशाला के अन्य सलाहकार डाॅ. नरेश कुमार गर्ग, डाॅ. मन मोहन गुप्ता,
डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल ने भी जल संरक्षण हेतु की जा रही इस कार्यशाला के आयोजन हेतु अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News