Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 20 December 2019

CAA पर पूरे देश मे बवाल,पर धर्मनगरी का सन्तसमाज आखिर क्यों आया पक्ष में ? जाने

* राजनैतिक दल जनता को गुमराह कर हाशिए पर धकेलने का काम कर रहे हैं। 
(ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
हरिद्वार। नागरिकता संशोधन कानून के जहा चहुओर विरोध हो रहा है वही धर्मनगरी हरिद्वार के संतों ने उसके समर्थन में गंगा पूजन कर शांति मार्च निकालते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।जबकि दूसरी तरफ ज्वालापुर में कांग्रेस और एक वर्ग विशेष ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
देवभूमि सिविल सोसायटी व श्री ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में हरकी पैड़ी से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक शांति मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज ने भागीदारी की। भारतीय मूल के लोगों को देश की नागरिकता देने के समर्थन में जन जागरूकता की गयी। कार्यकर्ताओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट पास कर दिया गया है। लेकिन कुछ राजनैतिक दल जनता को गुमराह कर हाशिए पर धकेलने का काम कर रहे हैं। 
भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले देश हित में काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसक प्रदर्शन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले ले चुके हैं। 
ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों में बहुमत से पास किया गया है। लेकिन कांगे्रसी व विपक्षी दल इस प्रकार देश में माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भारतीय नागरिकता देने का विरोध करना तर्क संगत नहीं है। देवभूमि सिविल सोसायटी के जेपी बड़ोनी ने कहा कि तोड़फोड़ व आगजनी किसी भी समस्या का हल नहीं है।
 उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल किसी भी धर्म के नागरिकों को देश से बाहर करने वाला कानून नहीं है। देश के लोगों को नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करना चाहिए। यह देशहित में लिया गया फैसला है। 
हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि लोगों को भड़का कर कुछ पार्टीयां स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं। भारतीय मूल के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर रवि दुबे, अमित कुमार, संदीप कुमार, आर्यन उपाध्याय, प्रेमचंद सैनी, दीपक शर्मा, सुनील प्रजापति, गौतम खट्टर, रोहित, संजय महंत, महेंद्र आदि शामिल रहे। 


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News