Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 29 December 2019

प्रदेश के सहकारिता मन्त्री का फरमान PM ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कें जल्द पूर्ण कर लें। आखिर क्यों ? जाने

*डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर स्थित लोक निर्माण विभाग की  55 किलोमीटर सड़क एवं बाईपास की सड़क की डी.पी.आर. प्रस्तुत करें।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभाकक्ष में नागरिक उड्डयन विभाग को निर्देश दिया की पौड़ी जनपद, पाबो, थैलीसैंण और श्रीनगर में हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव जल्द दें। उन्होंने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग एवं उड्डयन विभाग की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उक्त प्रस्ताव को रखें। 
श्रीनगर एवं आस-पास के क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कें जल्द पूर्ण कर लें एवं वन भूमि हस्तान्तरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर लें।
डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर स्थित लोक निर्माण विभाग की  55 किलोमीटर सड़क एवं बाईपास की सड़क की डी.पी.आर. प्रस्तुत करें एवं टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, माजरा महादेव-सौंठ मोटर मार्ग, नलई-चुठाणी मोटर मार्ग, पाबौं-नौठ-धुलेत मोटर मार्ग, मुल्खाखाल से टीला मोटर मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 121 के अन्तर्गत बुवांखाल-पाबौ-पैठाणी-सलौनधार-थलीसैंण मोटर मार्ग, पैठाणी-चाकसैंण मोटर मार्ग, कैन्यूर बैण्ड से जगतपुरी मोटर मार्ग में स्थित सड़कों के गड्ढे एवं डामरीकरण के कार्य मार्च तक पूर्ण कर लें।
इस अवसर पर अपर सचिव पी.एम.जी.एस.वाई. उदय राज सिंह, प्रमुख अभियन्ता लोनिवि हरि ओउम शर्मा, मुख्य अभियन्ता राजेन्द्र गोयल, अधीक्षण अभियन्ता एन.एच. ओम प्रकाश, डीएफओ गढ़वाल एन.रावत इत्यादि अधिकारी मौजूद थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News