Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 20 December 2019

जुमे की नमाज़ के बाद हिंसा की चपेट में UP,फिरोजाबाद में पुलिस चौकी आग के हवाले।पुरे प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लागु,आखिर क्यों ? जाने

10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट बंद ,पुरे प्रदेश में 31 जनवरी तक धरा 144 लागु।
इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी अब तक घायल हो गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
* बचाव में पुलिस को आंसु गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए।
* पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। छह बार आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
(ज्ञान प्रकाश पाण्डेय / रूबी सिद्द्की ) 
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पुरे उत्तर प्रदेश में माहौल ख़राब हो गया। प्रदेश के लगभग एक दर्जन से ज्यादा जिले प्रभावित है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को लखनऊ सहित कई जिलों में बवाल के बाद आज जुमे की नमाज के बाद के माहौल पर सभी की निगाह थी। पुलिस की तमाम सक्रियता के बाद भी एक दर्जन से अधिक जिले भयंकर हिंसा की चपेट में हैं। फिरोजाबाद में एक यवक की मौत हो गई है जबकि गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी गंभीर है। 

फिरोजाबाद के साथ ही गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बहराइच, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, भदोही तथा गोंडा में भीड़ ने माहौल खराब किया है। नमाज के बाद इन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया। फिरोजाबाद में पुलिस चौकी को आग के हवाले करने के बाद भीड़ ने हाईवे पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस पर काफी फायरिंग भी की गई है। फिलहाल सभी जगह पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल में तनाव बना है।
फीरोजाबाद में एक की मौत, सिपाही को भी गोली लगी
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध ब्रज में भी सड़कों पर आ गया। आज फीरोजाबाद में नमाज अदा कर रहे लौट रहे लोगों ने बवाल कर दिया। शहर के नालबंद इलाके में उन्होंने पथराव किया और पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। दोपहर दो बजे के आसपास जामा मस्जिद से नमाज अदा कर लोग जुलूस के रूप में नालबंद पहुंचे। वहां की मस्जिद से निकले लोग भी उनमें शामिल हो गए। इसके बाद बवाल शुरू कर दिया। सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने चौकसी के लिए तैनात पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया।
बचाव में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने नालबंद पुलिस चौकी के बाहर खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बाइक जलकर खाक हो गई। आनन-फानन में फीरोजाबाद में चौकसी कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई । इस दौरान फायरिंग में नबी जान पुत्र अय्यूब की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है।लोगों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया। नालबंद पुलिस चौकी में आग लगा दी। कानपुर हाईवे पर कब्जा कर पुलिस पर फायरिंग की। नारखी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह को घेरकर उनकी पिस्टल छीन ली। उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। उपद्रवियों ने कई वाहन भी आग के हवाले कर दिए है। इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिस कर्मी अब तक घायल हो गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बचाव में पुलिस को आंसु गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए।
बहराइच में पुलिस पर पथराव 
बहराइच में शहर के घंटाघर इलाके में जुमे की नमाज के बाद लोग नागरिकता कानून के विरोध में सड़क पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया। छह बार आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। पुलिस ने जब उन्हे रोकने की कोशिश की तो मौजूद भीड़ में कुछ उपद्रवियों ने पीछे से पथराव करना शुरू कर दिया। इसको देखते हुए पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब प्रदर्शनकारी उग्र हो गए तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।प्रदर्शन  हुए प्रशासन ने उत्तर  प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। ताज़ा जानकारी के अनुसार बुलंदशहर में भी शुक्रवार शाम 3 बजे से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।
वही उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में गुरुवार रत 10 बजे से 24 घण्टे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।  इसके साथ ही लखनऊ,मऊ ,वाराणसी ,संभल सहित 10 से ज्यादा जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन ने पुरे प्रदेश में 31 जनवरी तक धरा 144 लागु कर दी है।








Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News