Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Thursday, 2 January 2020

युवा जिलाधिकारी की तरजीह के कारण चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा। आखिर कैसे ? जाने

* डीएम की रिपोर्ट पर डम्प पड़ी सस्पेंस धनराशि 55 लाख रूपये को जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिलाधिकारी को आवंटित कर दिया।
* जिलाधिकारी ने जब पहला मुआयना किया, अस्पताल के लेखा सम्बन्धी अखिलेख आधे अधूरे तथा अस्त-व्यस्त मिले, वहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बेपटरी मिली।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 

नैनीताल।  विकास कार्यों के अलावा जन स्वास्थ्य को तरजीह देने वाले युवा जिलाधिकारी सविन बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय की पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का काम किया। जिसका परिणाम यह हुआ है कि बीडी पाण्डे चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बेस चिकित्सालय हल्द्वानी की तरह अब बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रकार की जाॅचें पैथोलोजी लैब में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी। पैथोलोजी लैब हेतु श्री सविन बंसल द्वारा दो अतिरिक्त तकनीशियन उपलब्ध करा दिये हैं। वर्ष 2011 से चिकित्सालय में डम्प पड़ी 55 की धनराशि की जानकारी डीएम द्वारा शासन को दी गयी। डीएम की रिपोर्ट पर डम्प पड़ी सस्पेंस धनराशि 55 लाख रूपये को जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिलाधिकारी को आवंटित कर दिया। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि अस्पताल के मरीजों के लिए शौचालय मरम्मत, सीवरेज से प्रभावित आॅपरेशन थियेटर व एक्स-रे रूम का अस्पताल के जन औषधि केन्द्र के पास शिफ्ट करने के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी को आवंटित कर दी गयी है। अस्पताल में मरीजों के लिए बैंच लगाने एवं शैड बनवाने की स्वीकृति भी दी गयी है।
कुछ समय पहले आए जिलाधिकारी ने जब पहला मुआयना किया, अस्पताल के लेखा सम्बन्धी अखिलेख आधे अधूरे तथा अस्त-व्यस्त मिले, वहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बेपटरी मिली। लेखा सम्बन्धी अखिलेखों व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी ने कई बार चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी की रिपोर्ट पर सर्व प्रथम पुराने सीए(चार्टड एकाउंटेंट को) हटा कर नए सीए की तैनाती की गयी। इस वित्तीय गड़बड़ी के चलते न तो अस्पताल को शासन से कोई ग्राण्ट नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते अस्पताल की सफाई, भोजन व्यवस्था एवं आवश्यक दवाईयों की खरीद प्रभावित थी। डीएम की कड़ी मेहनत के बाद अस्पताल के अस्त व्यवस्था का अभिलेखों  को पूरा करने का काम पूरा कर लिया गया है।
फार्मेसी में अब सभी प्रकार की दवाईयाॅ उपलब्ध हैं। डाॅक्टरों को बाहर की दवाईयाॅ लिखने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। अगर कोई डाॅक्टर बावजूद इसके बाहर से दवाईयाॅ लिखेंगे तो वह दण्डित भी होंगे, ऐसा डीएम बंसल का कहना है।
जिलाधिकारी की पहल एवं उनके प्रभावी अनुश्रवण के कारण बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रका के सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल से मरीजों को रेफर करने का स्पष्ट कारण पंजिका में अंकित करना होगा। इसकी हिदायत डीएम अपने पिछले निरीक्षण में चिकित्सालय को दे चुके हैं।
जिलाधिकारी बंसल का मानना है कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल वरदान से कम नहीं हैं। यदि इन अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कर दी जायें तो गरीबों को राहत होगी, वहीं सरकारी अस्पतालों की सार्थकता एवं उपयोगिता भी बढ़ेगी। इस दिशा में श्री बंसल के सतत प्रयास जारी हैं।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News