Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 22 January 2020

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया कैदी महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर हरिद्वार से हुआ फरार।आखिर कैसे ? जाने

*  पुलिस ने होटल कर्मचारियों से कैदी के बारे में पूछताछ की। 
* आस-पास गंगा घाटों पर उसकी तलाश की, मगर कैदी का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
* हरिद्वार शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को बताया कि कस्टडी से फरार हुआ अमित नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार। पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया एक कैदी महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। देहरादून से लौटने के दौरान पुलिस टीम कैदी के साथ हरिद्वार में एक लॉज में ठहरी थी। महाराष्ट्र पुलिस की टीम गहरी नींद में सोती रह गई और कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया। सुबह पुलिसकर्मियों की आंख खुलने पर हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र और हरिद्वार की पुलिस मिलकर कैदी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मुंबई के तलोजा थाने से असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआइ) प्रसाद डोंगर, पीएन एम खेंडकर, महेश पाटिल और उमेश पाटिल अपहरण और पोक्सो एक्ट के आरोपित अमित ब्रह्मानंद निवासी खार वाला मुंबई को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देहरादून लेकर आए थे। मंगलवार रात पुलिस देहरादून से हरिद्वार पहुंची और हरकी पैड़ी के एक पुरोहित लॉज में कमरा लिया। रात में पुलिसकर्मी कैदी को हथकड़ी लगाकर सो गए। किसी वक्त मौका पाकर कैदी हथकड़ी सहित लॉज से फरार हो गया।
 बुधवार सुबह पुलिसकर्मी नींद से जागे तो कैदी गायब था। इससे पुलिस टीम के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने होटल कर्मचारियों से कैदी के बारे में पूछताछ की। आस-पास गंगा घाटों पर उसकी तलाश की, मगर कैदी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। तब पुलिस टीम हरिद्वार शहर कोतवाली पहुंची और पूरी कहानी बताई। एपीआइ प्रसाद डोंगर ने हरिद्वार शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को बताया कि कस्टडी से फरार हुआ अमित नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नाबालिग को भगा ले जाने के दौरान उसने देहरादून में पीड़िता को रखा था। इसलिए जांच के सिलसिले में उसे साथ लेकर देहरादून आए थे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी उन्हें साथ लेकर कैदी की तलाश कराई जा रही है।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News