Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Friday, 3 January 2020

उच्च शिक्षा में सरकार की तरफ से आखिर रोजगार वर्ष में कितने शिक्षणेत्तर पदों, प्रयोगशाला सहायक, लिपिक वर्ग, लाईब्रेरियन इत्यादि का अधियाचन भेजा गया ? जाने

* फीस संरचना ढांचा को तार्किक कर 31 मदों की जगह लगभग 11 मदों में शामिल कर लिया जायेगा।
* 2022 तक प्रत्येक काॅलेज का भवन निर्माण एवं 2020 तक 100 प्रतिशत पुस्तक दान अभियान में काॅलेज को जोड़ दिया जायेगा।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग के संबंध में बैठक किया।
डाॅ.बी.एस.बिष्ट की अध्यक्षता में बनायी गयी फीस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में कहा गया कि सरकार एक भी रूपये फीस वृद्धि नहीं करेगी। पूर्व में ली जा रही फीस ही बरकरार रहेगी। यह भी कहा गया कि फीस संरचना ढांचा को तार्किक कर 31 मदों की जगह लगभग 11 मदों में शामिल कर लिया जायेगा।
फरवरी माह में अभिभावक संघ, छात्र संघ और प्राचार्यों के साथ एक बैठक की जायेगी। जिसमें कई मदों को मिलाकर काॅलेज विकास निधि बनाये जाने पर विचार किया जायेगा। प्रत्येक काॅलेज को वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन, आॅडिट कराना एवं राजकीय एवं राष्ट्रीय विशेष आयोजन दिवस को आयोजित करना अनिवार्य होगा।
डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा रोजगार वर्ष में 225 शिक्षणेत्तर पदों, प्रयोगशाला सहायक, लिपिक वर्ग, लाईब्रेरियन इत्यादि का अधियाचन भेजा जायेगा। इसके पूर्व 877 असिस्टेंट प्रोफेसर का अधियाचन भेजा गया था, जिसमें से 350 असिस्टेंट प्रोफेसर प्राप्त हो गये हैं।
पुस्तक दान अभियान में पुस्तकों, लैब, भवन, स्मार्ट क्लास अन्य सुविधाओं के लिए 2 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रू. डिग्री काॅलेज एवं विश्वविद्यालय को दिया गया है। रूसा से अतिरिक्त 50 अन्य डिग्री काॅलेज के प्राचायों के मांग के अनुरूप छात्रों के अनुपात में 100 प्रतिशत पुस्तकें प्रदान की गई हैं।
 2022 तक प्रत्येक काॅलेज का भवन निर्माण एवं 2020 तक 100 प्रतिशत पुस्तक दान अभियान में काॅलेज को जोड़ दिया जायेगा। इस हेतु आज 1 लाख से 5 लाख रू. तक विभिन्न प्राचार्यों की मांग पर काॅलेज को उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 एनपी माहेश्वरी, अपर निदेशक उच्च शिक्षा रचना नौटियाल और डी.सी. गोस्वामी, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा कुमकुम रौंतेला, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस. रावत और प्रो. के.डी. पुरोहित, अध्यक्ष फीस कमेटी डाॅ.बी.एस.बिष्ट, सदस्य फीस कमेटी प्राचार्य डाॅ.बी.एन.शर्मा और डाॅ.पी.के.पाठक आदि मौजूद थे।  
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News