Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 22 January 2020

राज्यपाल ने किया स्वामी कैलाशानंद की पुस्तक ’शक्ति स्तवनम’ अति दुर्लभ स्तोत्र संग्रह का विमोचन। आखिर क्या है ? जाने

समाज की हर स्त्री में बहन और माता स्थान देने वाले संत वास्तव में पुज्य और महान होते हैं। 
* समाज को यह भाव और संस्कार दिये जाने की अत्यधिक आवश्यकता है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज दक्षिण काली पीठ मंदिर हरिद्वार पहुंच अपने परिजनों के साथ मां शक्ति की पूजा अर्चना की। शक्ति पीठ मां काली के उपासक महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ने शक्ति पीठ पर राज्यपाल की पूजा विधि विधान से सम्पन्न करायी।
इसके बाद राज्यपाल ने यहां आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर स्वामी कैलाशानंद की पुस्तक ’शक्ति स्तवनम’ अति दुर्लभ स्तोत्र संग्रह का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्चाय बालकृष्ण ने की।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उत्तर प्रदेश के राज्य गन्ना मंत्री सुरेश पासी, विधायक  सुरेश राठौर, आदेश चैहान, श्रीमती ममता राकेश, देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, मेयर श्रीमती अनिता शर्मा, शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मीनारायण चैधरी, राष्ट्रीय स्ंवय सेवक संघ के राकेश जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज, अमेरिका के महंत व्यासानंद महाराज, अवधूत मंडल आश्रम के महंत रूपेंद्र प्रकाश सहित अनेक संत महंतगण उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत और मंहतों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए स्वामी कैलाशानंद ने सबका कल्याण हो कि भावना को चरितार्थ करते हुए इस स्तोत्र की रचना की है। समाज की हर स्त्री में बहन और माता स्थान देने वाले संत वास्तव में पुज्य और महान होते हैं। समाज को यह भाव और संस्कार दिये जाने की अत्यधिक आवश्यकता है। सभी स्त्री का सम्मान करें ऐसी दिशा समाज को संतो से प्राप्त हो।
स्वामी कैलाशानंद द्वारा रचित संग्रह में विशेष मंत्र और स्तोत्रों का संकलन मनुष्य जाति के कल्याण के लिए सहायक सिद्ध होगा। इसका देवी मां की साधना और अध्ययन करने वालों को निश्चय ही मिलेगा। श्रीमती मौर्य ने कहा कि समाज को दिशा देने में संतों की विशेष भूमिका होती है। समाज उनका अनुसरण करता है। उन्होंने संत समाज से आह्वान करते हुए कहा कि समाज को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के दिशा में जागरूक करे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News