Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 26 January 2020

CM योगी ने किया राम मंदिर ट्रस्ट्र और मंदिर निर्माण की तारीखों का एलान। आखिर क्या है वह तारीख ? जाने

* मुख्यमंत्री ने कहा सरकार प्रदर्शनों से दबाव में नहीं आने वाली। 
* जिन्होंने विरोध-प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। 
* उनसे हर हाल में वसूली होगी। नहीं देंगे तो कुर्की भी होगी।
* योगी ने दावा किया कि प्रदेश में 2022 में फिर तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ का गणत्रंत्र दिवस पर बड़ा वयान आया है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए नौ फरवरी तक ट्रस्ट और आने वाले तीन महीनो में मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। 
 विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति की दुकानें बंद होने का खतरा देख ये कुछ लोगों को भ्रमित कराकर सीएए का विरोध करा रहे हैं। सरकार प्रदर्शनों से दबाव में नहीं आने वाली। जिन्होंने विरोध-प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे हर हाल में वसूली होगी। नहीं देंगे तो कुर्की भी होगी।
मुख्यमंत्री लखनऊ में एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अध्यात्म की जानकारी नहीं है। वैसे भी इटली व भारत की संस्कृति में अंतर है। विपक्ष ‘भगवा’ समझ सके, इसीलिए ‘तानाजी’ फिल्म को टैक्स फ्री किया है। योगी ने दावा किया कि प्रदेश में 2022 में फिर तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

देश का विभाजन कराने वाले परेशान
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा सरकार के फैसलों पर संविधान की अनदेखी का सवाल वही उठा रहे हैं जो देश विभाजन के दोषी हैं। जिन्होंने योजनाएं लागू करने से लेकर फैसले करने तक में मजहब व जाति देखी। हमने गरीबों को प्राथमिकता दी।  
उपद्रवियों का अब मुख्यमंत्री आवास पर माल्यार्पण नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग हिंसा और उपद्रव करके फैसलों को बदलवाने का सपना देख रहे हैं, वे भ्रम में हैं। शांतिपूर्ण विरोध स्वीकार होगा, लेकिन हिंसा और आगजनी को एकदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपद्रवी यह न समझें कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास बुलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा और समझाया जाएगा। इस सरकार में उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

राम मंदिर के लिए 10-10 रुपये का सहयोग

एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण की तैयारियां चल रही हैं। राम मंदिर के लिए एक व्यक्ति से सिर्फ 10 रुपये ही सहयोग लिया जाएगा। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में ‘श्रीराम मंदिर’ निर्माण के जरिये ‘राष्ट्र मंदिर’ बनाना चाहते हैं।
ओवैसी को नसीहत, ज्यादा न बोलें वरना होंगे और बेनकाब
देश पर 800 वर्षों से अपने पूर्वजों का शासन होने के ओवैसी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा होगा कि ज्यादा न बोलें। भारत सनातन काल से सनातन संस्कृति का अनुयायी है। हमारे पूर्वजों ने ही सबको शरण दी। अभी इतनी गलतियां सुधारी हैं, उस पर तो इतना बौखला गए हैं। अगर और गलतियां सुधारेंगे तो इन लोगों के चेहरे और बेनकाब होने लगेंगे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News