Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 1 February 2020

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया कार्यभार गहण , अधिकारियो को कुछ खास कार्यो पर विशेष ध्यान की कही बात। आखिर क्या ? जाने

* जनपदीय विकास कार्यों को बताया अपनी प्राथमिकता। 
* मुख्य कोषागार पहुंच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। 
* जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कार्योलयों एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। 
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
हरिद्वार। नवनियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर ने आज रोशनाबाद जिला मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सी. रविशंकर पिथौरागढ़ एवं देहरादून जनपद में भी जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं मुख्य कोषाधिकारी हरिद्वार सुश्री नीतू भंडारी ने नव नियुक्त जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंडारी की उपस्थिति में मुख्य कोषागार पहुंच कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारगणों से औपचारिक बातचीत की।
उन्होंने आने वाले कुंभ मेला 2021 में पूर्ण सहयोग तथा जनपदीय विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कार्योलयों एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण किया तथा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, एसडीएम हरिद्वार श्रीमती कुश्म चैहान, एसडीएम भगवानपुर संतोष आनन्द, एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा, एसएलओ श्रीमती स्मृता परमार, डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह नेगी, तहसीलदार हरिद्वार आशीष घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र चैहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा कैन्तुरा, जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विजयपाल सिंह सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ परिचय वार्ता की।  
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News