* महारानी नीलिका सिंह का मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर बीमारी के चलते निधन हो गया था।
* मां नीलिमा सिंह के निधन की खबर कालाकांकर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई गई।
हरिद्वार। कालाकांकर रियासत की महारानी व पूर्व विदेश मंत्री स्व. राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह की अंत्येष्टि आज हरिद्वार में की गई। खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर महारानी के नाती युवराज भुवन्यु सिंह ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
महारानी नीलिका सिंह का मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे 95 वर्ष की थीं। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह की मां नीलिमा सिंह के निधन की खबर कालाकांकर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई गई। उनका जन्म महाराज टिहरी के यहां हुआ था। उनकी छह बेटियों में राजकुमारी रेवा, राजकुमारी रविजा, राजकुमारी राका, राजकुमारी रजिता, राजकुमारी रेणुका और राजकुमारी रत्ना सिंह हैं।
0 comments:
Post a Comment