कांग्रेस देश को संकट में डाल रही -योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला
(व्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
हरिद्वार।रुड़की में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।हाल ही में कांग्रेस के चुनावी मैनिफेस्टो पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुखर नज़र आये।
योगी आदित्यनाथ रुड़की में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केवलआतंकवादियों को पोषित करने के लिए बना है।देश की जनता को तय करना है कि उन्हेंआतंकवादियों का समर्थन करने वाली सरकार चाहिए या आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचाने वाली सरकार चाहिए। आज पूरा देश प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापितहुआ है। एक समय यहां पर अपराधियों काबोलबाला था, लेकिन आज अपराधी या तो जेलमें है या फिर उनका राम नाम सत्य हो रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर से मां गंगाऔर यमुना का उद्गम है। पहले चरण में चुनाव है,इसलिए यहां से 5 सीटें जीताना जनता कीजिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश तो 80 की 80 सीटेंभाजपा को दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में गठबंधन का कोई वजूद नहीं है। उन्होंनेकहा कि उत्तराखंड सरकार कावड़ यात्रियों कीसुविधा के लिए हरिद्वार तक गंगनहर की दोनोंपटरियों को चौड़ाकर बना रही है। इसके बाद सेउत्तराखंड के लोगों को जाम की समस्या कासामना नहीं करना पड़ेगा। सीधे दिल्ली व उत्तरप्रदेश का रास्ता हरिद्वार से होकर जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है।
0 comments:
Post a Comment