Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 3 April 2019

कांग्रेस-भाजपा के आखिर कौन से दो दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय करेगा यह लोस चुनाव,जानने के लिए पढ़े

पिछले विधानसभा चुनाव में दोनांे कर चुके करारी हार का सामना
(व्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )
देहरादून। पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुके भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर आमने सामने हंै।  कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत और भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके अजय भट्ट और हरिद्वार ग्रामीण के साथ ही किच्छा विधानसभा से चुनाव हार चुके हरीश रावत को भी इस लोकसभा चुनाव में अंदरखाने उनकी ही पार्टी के कुछ नेता नुकसान भी पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह फैसला मतदान कर जनता करेगी। किन्तु कांग्रेस भाजपा के इन दो दिग्गजों मंे इस बार जो हार का सामना करेगा। उसके राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगना तय हो सकता है।
राजनीतिक गलियारों में उठ रही चर्चाओं के अनुसार टिकट न मिलने से नाराज पूर्व भाजपा सांसद बलराज पासी और खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी खुलकर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह भी हरीश रावत के प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। भाजपा ने अजय भट्ट के तौर पर 21 साल बाद नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट पर किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि वर्ष 1951 से इस सीट पर 10 बार कांग्रेस और तीन बार भाजपा प्रत्याशी का कब्जा रहा है। इन दोनों पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा ही जीतेगी. लोगों ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने तय कर लिया है कि जो लोग आतंकवादियों की तरफदारी करते हैं, पाकिस्तान को सुख देने वाले बयान देते हैं। उनके पक्ष में किसी भी हालत में वोट नहीं करना है। इसके विपरीत लोगों ने उस मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की सोच ली है जो देश की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं और आतंकवादियों को धूल चटा रहे हैं। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News