Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 7 April 2019

किसने बताया भाजपा को टू मैन आर्मी, वन मैन शो ,जानने के लिए पढ़े

(व्यूरो ,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान )

 लक्सर (हरिद्वार )| राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने पांच साल पहले जो वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। कहा कि न दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला, न किसानों की आय दोगुनी हुई। न ही विदेशों से कालाधन वापस आया, लोगों के खाते में 15 लाख रुपये भी नहीं आए। कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ गई है। उन्होंने भाजपा को टू मैन आर्मी, वन मैन शो बताते हुए कहा कि कहा कि भाजपा सिर्फ भाषण, जुमलों व वादों से काम चला रही है, जबकि कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के एक माह के भीतर कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। कहा कि पहले भी मनमोहन सिंह की सरकार ने पूरे देश के किसानों का 72000 करोड़ का कर्ज माफ किया था। उन्होंने कहा कि देश को मनरेगा की सौगात कांग्रेस ने दी, सूचना अधिकार व शिक्षा का अधिकार कानून और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) भी कांग्रेस ने ही शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के वीर सैनिकों के पराक्रम व शौर्य की आड़ लेकर भाजपा अपनी पांच साल की नाकामियों को छिपाने में लगी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी अंबरीष कुमार, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने भी सभा को संबोधित किया|
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News