व्यापारियों ने चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव में हार जीत की चर्चा
(व्यूरो एन्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
हरिद्वार, 12 अप्रैल। चुनाव को लेकर चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने चाय की चुस्कियों के बीच प्रत्याशियों की हार जीत के गणित पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा बूथ स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं लागू की गयी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ-साथ महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किया जाना प्रशासन की अच्छी व्यवस्था को दर्शाता है। चुनाव निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए। किसी भी प्रकार का कोई विवाद बूथ स्थलों पर नहीं हुआ। मतदान सकुशल संपन्न होने पर मृदुल कौशिक ने जिला अधिकारी व एसएसपी का आभार जताया। व्यापारियों ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा भी शालीनता बरती गयी। मतदाताओं की पसंद से ही प्रत्याशियों की हार जीत ईवीएम मशीनों में कैद हो गयी है। व्यापारी राहुल अग्रवाल व मुनीष गर्ग ने कहा कि चुनाव में बीएलओ को मतदाताओं को मत पर्चियों के लिए लगाया गया था। लेकिन समय पर कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं को पर्ची नहीं मिल सकी। प्रशासन को इस और भी अपना ध्यान आकर्षित करना चाहिए। चुनाव में इस बार दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था को लागू किया गया जो कि प्रशंसनीय है। बूथ स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया जाना पुलिस की अच्छी व्यवस्था को दर्शाता है। राकेश नोडियाल ने कहा कि कुछ स्थानों पर ही विवाद उत्पन्न हुए। लेकिन निर्वाचन अधिकारियों की सूझबूझ के चलते विवादों पर विराम लग पाया है। प्रशासन ने भी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया। जिससे किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। सचिन अग्रवाल ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्थलों पर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं किया जाना प्रशासन की सजगता को दर्शाता है। समय समय बूथ स्थलों की निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। जिन कारणों से किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। व्यापारियों ने जीत हार के गणित पर भी गहनता से चाय के साथ चर्चा की।

0 comments:
Post a Comment