Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 20 May 2019

तो क्या राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर लोकसभा चुनाव के दौरान झूठ बोला?

सेना ने कहा कि 2016 से पहले पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 

(एस.पी.मित्तल)

नई दिल्ली । 20 मई को भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने कहा कि 2016 से पहले भारतीय सेना ने कभी भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेता क्या बोल रहे हैं, इससे सेना को कोई सरोकार नहीं है, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने हमसे जो जानकारी मांगी है उसका जवाब दे दिया गया है। सेना की ओर से साफ कहा गया है कि 2016 से पहले कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 

राहुल ने किया था दावा:

असल में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि यूपीए-1 व 2 के कार्यकाल में छह बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल ने उन तारीखों को भी गिनाया जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। बताया गया कि 14 जनवरी 2014 को यूपीए के शासन में अंतिम बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का राजनीतिक फायदा उठा रहे है। राहुल का यह भी कहना रहा कि मोदी भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। जबकि सेना देश की होती है। राहुल गांधी ने यह दावा तब किया, जब भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को दिया जा रहा था। खुद मोदी ने भी अपनी सभाओं में कहा था कि हम पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारेंगे। 

असल में राहुल गांधी के दावों के बाद आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने रक्षा मंत्रालय में एक पत्र देकर जानकारी चाही कि यूपीए-1 और 2 के दस वर्ष के शासन में कब कब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई। रोहित ने यह भी जानकारी मांगी कि क्या इस स्ट्राइक में भारतीय सेना को कोई क्षति पहुंची? रोहित के पत्र के आधार पर ही रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से जानकारी मांगी थी। 


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News