Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 9 June 2019

भाजपा और शिवसेना अब मुसलमानों का भरोसा जीतने में आखिर क्यों लगी ?

आदित्य ठाकरे ने अजमेर की दरगाह में चादर पेश की तो प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल के शहर काजी को मिठाई खिलाई। मालद्वीप में मोदी को सर्वोच्च सम्मान।
(एस.पी.मित्तल)
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने चाहे जैसे प्रचार किया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब इन  दलों के नेताओं को मुसलमानों का भी भरोसा चाहिए। भाजपा और शिवसेना के नेता नहीं चाहते हैं कि उन्हें कोई मुस्लिम विरोधी कहे। इसी भावना से 8 जून को शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और युवा शखा के प्रधान आदित्य ठाकरे ने अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में सूफी परंपरा के अनुरूप मखमली चादर पेश की। पवित्र मजार पर आदित्य ठाकरे ने मत्था ठेका और तबर्रुख भी प्राप्त किया। खादिम मोहम्मद आदिल चिश्ती ने ठाकरे के पगड़ी बांधी और सूफी परंपरा के अनुरूप इस्तकबाल किया। शिवसेना की ओर से ख्वाजा साहब के सालाना उर्स में चादर पेश की जाती है। सब जानते हैं कि महाराष्ट्र में शिवसेना किस तरह की राजनीति करती है।

काजी को मिठाई:
मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराने वाली भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दो दिन पहले ईद के दिन भोपाल के शहर काजी मुशताक अली को मिठाई खिलाई और मुबारक बाद दी। इसके लिए साध्वी स्वयं काजी के घर गई साध्वी का कहना रहा कि सांसद तो पूरे समाज का होता है अब मैं सांसद बन गई हंू तो मेरे लिए समाज के सभी लोग एक समान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी सांसदों को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र दिया है। मुसलमान हिन्दुओं के और हिन्दू मुसलमानों के त्यौंहार मनाए तभी देश विकास करेगा। मैंने एक सकारात्मक पहल की है। वहीं शहर काजी मुशताक अली ने कहा कि साध्वी ने एक अच्छी पहल की है। ईद पर सांसद हमारे घर आई हैं इससे ज्यादा सुंदर बात और क्या हो सकती है? मानवता के लिहाज से भी साध्वी का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर शहरकाजी ने साध्वी के स्वास्थ्य के लिए दुआ की।

मोदी को सर्वोच्च सम्मान:
8 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मालद्वीप के दौरे पर हैं। मालाद्वीप में मुस्लिम प्रतिनिधियों की सरकार है, लेकिन मोदी को मालद्वीप का सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है। मोदी मालद्वीप की संसद को भी संबोधित करेंगे।  मालद्वीप पहुंचने पर मोदी का शानदार स्वागत हुआ है।

मुसलमानों के बगैर राजनीति नहीं:
मालद्वीप में मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार, शिव सेना के द्वारा दरगाह में चादर और भाजपा की साध्वी के भोपाल के शहरकाजी के घर जाने की घटनाएं दर्शाती है कि अब मुसलमानों के बगैर राजनीति संभव नहीं है। चुनाव में भले ही कैसे भी हत्थकंडे अपनाएं जाए, लेकिन सत्ता मिलती है भाजपा और शिवसेना को मुसलमानों का भरोसा चाहिए। जो लोग भाजपा के शासन में मुसलमानों के डरने की बात कहते हैं उन्हें आदित्य ठाकरे और साध्वी प्रज्ञा की गतिविधियों से राजनीतिक हालातों का अंदाजा लगा लेना चाहिए। जब शिवसेना दरगाह में जियारत कर रही है और साध्वी शहरकाजी के घर जा रही है तो फिर डर कैसा?

Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News