मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ में ओलावृष्टि और मैदान में तेज आंधी के आसार
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून | प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्रों में आंधी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही राजधानी का तापमान अधिकतम 39.3 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्थानों पर दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ तेज बौछार और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रह सकती है।
0 comments:
Post a Comment