Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Wednesday, 3 July 2019

कांवड़ मेला 2019 की तैयारियों को लेकर की बैठक, पढ़ें आखिर क्या कहा बैठक में ?



(ब्यूरो, न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)    
                             
हरिद्वार 03 जुलाई। कांवड मेला 2019 की तैयारियों को लेकर एक बैठक आज यहाँ सी. सी. आर सभागार, रोडी बेलवाला में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, व जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।                             

कांवड मेला 2019 की तैयारियों को लेकर आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, व जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल  महाराज ने हिल बाई पास मार्ग का उपयोग कावंड मेले के दौरान किए जाने की बात कही। 

मेला व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चीला मार्ग का उपयोग कांवड़ मेले के दौरान किये जाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड पटरी पर प्रकाश व जनरेटरों की सुविधा के साथ साथ शौचालयों, मुत्रालयों की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग के आस पास झाड़ियों का कटान कर पेय जल की उचित व्यवस्था हो। 

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा शिविर के अलावा उनमें विद्युत आपूर्ति के साथ स्टाफ व दवाइयों, एम्बुलेंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा के करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों की सफाई, हरकी पैडी सहित हरिद्वार नगर में पालीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व उनकी रेट लिस्ट लगाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। 

कांवड़ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ ही 7 फीट से ऊँची कांवड़ न बनाये जाने की बात भी कही गई है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने संमभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को हरिद्वार में चल रहे आटो व ई-रिक्शा के रूट व रेट फिक्स किये जाने के भी निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की धीमी गति पर आक्रोश जाहिर करते हुए न. एच. के अधिकारियों को पटकार भी लगाई। बैठक में हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, एसएसपी. जन्मेजय खण्डूडी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News