Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 13 July 2019

शासन द्वारा लक्ष्मण झूला पुल पर रोक के बावजूद जबरन आवाजाही कर रहे लोग। पढ़ें पूरी खबर

प्रशासन के खिलाफ व्यापार मंडल ने भी काटा 
(ब्यूरो,न्यूज़ 1 हिंदुस्तान)
देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। देर रात को धरना देने के बाद स्थानीय लोगों ने सुबह फिर बवाल शुरू कर दिया। एसडीएम यमकेश्वर श्याम सिंह राणा और थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र सिंह कठैत भी मौके पर पहुंचे। वहीं सुबह हंगामे के बाद लोगों ने शासन के आदेश के बाद भी पुल पर आवाजाही शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर दोनों तरफ से रास्ता बंद किया हुआ था, लेकिन विरोध के बाद लोगों ने दोपहिया वाहन वहां से ले जाना शुरू कर दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लक्ष्मण झूला पुल अभी सही हालत में है। इसका सर्वे करने वाली टीम ने सही मायनों में निरीक्षण नहीं किया है। इसका सर्वे करने के लिए वैज्ञानिकों की टीम को बुलाना चाहिए था। हालांकि, शासन पहले ही बता चुका है कि इसकी मियाद 90 साल थी जो पूरी हो गई है। उन्होंने एसडीएम श्याम सिंह राणा से कांवड़ यात्रा के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गंगा नदी में कैप्सूल पुल बनाए जाने की मांग की। मंत्री सुबोध उनियाल और विधायक ऋतु खंडूरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस बाबत सीएम त्रिवेंद्र से भी वार्ता की। लोगों ने सुबह शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। व्यापारियों की ओर से मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम भरत लाल ने कहा कि शासन प्रशासन ने झूला पुल बंद का निर्णय लेने से पहले व्यापारियों को भरोसे में नहीं लिया, जो गलत है। लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में 66 ऐसे पुल चिह्नित किए हैं, जो जर्जर हो गए हैं। प्रमुख अभियंता (लोनिवि) हरिओम शर्मा ने बताया कि इन पुलों के स्थान पर नए पुल बनाए जाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी मोटर और पैदल पुलों की तकनीकी जांच करा रहे हैं। जहां पुल सुरक्षित नहीं होंगे, वहां सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News