Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 6 July 2019

आखिर किसने कहा कि ब्यूरोक्रेट्स चला रहे सरकार, मन्त्री बने तमाशबीन ? पढ़ें पूरी खबर

मंत्रियों की अनुभवहीनता/ अज्ञानता का अधिकारी उठा रहे लाभ।
अधिकांश मंत्रियों का न्यायिक मामलों में है अनुभव शून्य।
अगर सब कुछ अधिकारियों के हिसाब से ही होना है तो मंत्रियों का क्या काम !
(ब्यूरो न्यूज़ 1हिंदुस्तान)
देहरादून। मोर्चा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0वी0एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश मंत्रियों व मुख्यमन्त्री की अनुभवहीनता/अज्ञानता प्रदेश के विकास व आम आदमी को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में बाधा बनी हुई है।
बड़ी हैरानी की बात है कि सरकारी धन/योजना को किस तरह ठिकाने लगाना है व अपने व्यापार को कैसे बढ़ाना है, ये तो मंत्री/मुख्यमंत्री भली-भाॅंति जानते हैं लेकिन महत्व मामलों जैसे मा0 उच्चतम न्यायालय, मा0 उच्च न्यायालय व जनहित आदि के महत्वपूर्ण मामलों/फैसलों का आमजन पर प्रभाव उनके हितों की रक्षा, उनको होने वाले लाभ, कल्यााकारी योजनाओं आदि मामलों में मंत्रियों की अनुभवहीनता जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं।
नेगी ने कहा कि कई मामलों में मा0 उच्च न्यायालय या शीर्ष न्यायालय  जनहित में बड़ा फैसला देते हैं, जिससे जनता को उसका लाभ मिले, लेकिन अधिकारी कार्य विभाजन का लाभ उठाकर (सचिवालय अनुदेश के नियम 14 व 15 के तहत) अपने पक्ष में आदेश करा लेते हैं, जिस कारण सम्बन्धित मंत्री तक पत्रावली उनके सज्ञानार्थ लायी ही नहीं जाती, यानि उनकी राय तक नहीं ली जाती। उक्त मामले में अधिकारी पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से घुमाते रहते हैं, जिससे सरकारी धन का भारी दुरूपयोग होता है। अगर मा0 न्यायालय के आदेशों का मंत्रीगण अध्ययन नहीं कर सकते तो अधिकारी व अपने विश्वस्तों से ही राय मशवरा कर लिया करें।
मोर्चा ने व्यंग कसते हुए कहा कि मंत्री/मुख्यमंत्री न्यायिक व जनहित आदि के मामले में थोड़ा सा ज्ञान जरूर हासिल कर लें।

पत्रकार वार्ता मेंः- मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष डॉ ओ.पी.  पंवार, दिलबाग सिंह, विजयराम शर्मा, बिरेन्द्र सिंह आदि थे।


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News