पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति ने किया शिव भक्तों को जलपान वितरित
हरिद्वार। पंचपुरी हलवाई समाज कल्याण समिति ने अतिथी देवो भवः के उद्देश्य से अपने गंतव्यों की और कूच कर रहे शिव भक्त कांवड़ियों को रामनगर शिवमूर्ति चैक पर भण्डारे प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया। जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों को सूक्ष्म जलपान दिन भर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया।
पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा करने से अवश्य ही पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। अपने गंतव्यों की और लौट रहे शिवभक्तों की सेवा करने से मन को प्रसन्नता मिलती है। अतिथी देवो भवः के उद्देश्य के साथ कांवड़ियों को जलपान कराया गया है। बढ़ती उमस व गर्मी के कारण शिवभक्त कांवड़ियों की भक्ति में किसी भी प्रकार की कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। सच्ची श्रद्धा के साथ कांवड़िए अपने गंतव्यों की और लौट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शास्त्रों वेदों में भी निस्वार्थ सेवा भाव करने का अवश्य ही ईश्वर फल देते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से भी अपील की कि कांवड़ियों की सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अध्यक्ष धाम सिंह बिष्ट, महामंत्री राकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्ष शिव भक्त कांवड़ियों के खाने की व्यवस्था को शिविर के माध्यम से चैबीस घंटे निरंतर लागू कराया जाता है। भगवान शिव के भक्तों को किसी भी प्रकार का कष्ट ना हो इसको देखते हुए निस्वार्थ सेवा भाव से शिव भक्त कांवड़ियों को जलपान कराया जा रहा है।
हजारों किलोमीटर की दूरी से शिव भक्त कांवड़िएं अपनी मनोकामनाएं लेकर धर्मनगरी में पहुंचते हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में कुछ ना कुछ समय अवश्य दें। इस अवसर पर सोमपाल कश्यप, ओमप्रकाश लखेरा, सनी सोनी शर्मा, पप्पन कश्यप, दीपक शर्मा, सागर ,विनोद सिंह, चांद गिरी, सोनू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, धाम सिंह विष्ट, उमेश कश्यप, मनोज वर्मा ,जे पी बडोनी, रवि जैन ,रोहित शर्मा, सुमित चावला, भागवत अचार्य पवन कृष्ण, सचिन तिवारी उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment