Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Monday, 2 September 2019

कंचन चौधरी भट्टाचार्य की अस्थिया हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित,पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी रहे मौजूद | आखिर किसने किया अस्थि विसर्जिन ?जाने

कुलपुरोहित शैलेश मोहन ने विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन करवाया।
(ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार | उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य अस्थियों को वैदिक विधिविधान के साथ आज हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया। उनकी  अस्थियों को  उनकी बेटियों कनिका और कावेरी ने अन्य परिजनों के साथ  हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किया।
कुलपुरोहित शैलेश मोहन ने विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन करवाया। इस दौरान डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार,आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ,पीएसी कमाण्डेन्ट रोशन लाल व् एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
26 अगस्त (सोमवार) को मुम्बई में बीमारी के चलते 72 वर्ष की आयु में कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हुआ था।
 कंचन चौधरी भट्टाचार्य 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्टूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुईं।
कंचन चौधरी भट्टाचार्य, किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। साल 2014 में जब वे हरिद्वार से आम आदमी पार्टी से जुड़ीं तो उनका कहना था कि देश में फैले भ्रष्टाचार, नेताओं के घोटाले और आम आदमी की पीड़ा को देखते हुए राजनीति में आने का फैसला लिया। पुलिस के पास पावर तो है, लेकिन खादी वाले उसे प्रयोग नहीं करने देते।  
 कंचन चौधरी की अस्थियों के विसर्जन के लिए परिवार से उनके पति देव भट्टाचार्य,बेटी कनिका,छोटी बेटी काबेरी ,कनिका के पति ग्रेग और काबेरी के पति इमेंनियुअल,कनिका के बच्चे लीला और फ्रेंक,काबेरी के बच्चे माया और क्युडोर,भी कपिल और में बहन कविता भट्टाचार्य आये है ।
 उनकी दोनों बेटियां ,उनके दोनो दामाद,नाती बहने और सब परिवार ने सनातन धर्म का पालन करते हुए सनातन पद्धति के अनुसार हरिद्वार तीर्थ की परंपरा का मान मर्यादा के अनुसार हर की पैड़ी पर ब्रह्मकुंड पर उनका अस्थि प्रवाह हुआ है ।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News