Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 8 October 2019

12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल क्लर्क के पदों पर बंपर भर्तियां ,वो भी दिल्ली पुलिस में। जाने कुछ खास बातें

पद, योग्यता, आवेदन से जुड़ी 5 खास बातें,जो आपके लिए होंगी सहायक 
इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2019 को आने वाला रोजगार समाचार और                     www.delhipolice.nic.in पर आने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूरत पढ़ लें।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (क्लर्क- लिपिकीय) के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। हेड कांस्टेबल के पदों पर 554 वैकेंसी निकली हैं। ये पद ग्रुप सी के हैं। आवेदन पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेनदन आमंत्रित किए गए हैं। नियुक्ति होने पर उम्मीदवार 01 जनवरी 2004 से केंद्रीय सरकारी की सेवाओं में आने वाले नए व्यक्तियों के लिए लागू नई पुनर्गठित परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना के अनुसार पेंशन के हकदार होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2019 है।
यहां पद, योग्यता, आवेदन से जुड़ी 5 खास बातें- 
1. कुल पद 554 में 372 पुरुष और 182 महिलाओं के लिए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 209, ईब्ल्यूएस के लिए 55, ओबीसी के लिए 128, एससी के लिए 83, एसटी के लिए 79 पद आरक्षित हैं। नोटिस में कहा गया है कि इन रिक्तियों में परिणाम से पहले परिवर्तन भी किया जा सकता है। 
2. 12वीं पास युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें 30 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टाइपिंग भी आनी चाहिए। 
3. आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 25 वर्ष है। ओबीसी वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। 
4. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन- मैट्रिक्स लेवल-4 (25500-81100)
5- आवेदन प्रक्रिया :

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर, 2019 से शुरू हो रही हैं। इच्छुक आवेदक इन पदों पर 13 नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की फीस 100 रुपये है। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवरों को फीस का भुगतान नहीं करना है। दिल्ली पुलिस के इस भर्ती नोटिस में कहा गया है कि इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2019 को आने वाला रोजगार समाचार और www.delhipolice.nic.in पर आने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूरत पढ़ लें।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News