* मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी गांधी संकल्प यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी की स्वच्छता सादग, खादी का उपयोग और अहिंसा जैसे विचारों को आगे बढ़ाना है।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में हरिद्वार विधानसभा में गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा आर्य नगर चौक से प्रारंभ हुई और चंद्राचार्य चौक पर इस पद यात्रा का समापन किया गया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में पदयात्रा प्रारंभ कर रही है। यह पदयात्रा आज 2 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 जनवरी को इसका समापन किया जाएगा। इस पदयात्रा में सभी सांसदों और विधायकों को अपने अपने क्षेत्र में पदयात्रा करनी है और इसमें एक ओर जहां महात्मा गांधी की नीतियों का अनुसरण करना है। वही सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाना है। आज की गांधी संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी गांधी संकल्प यात्रा का उद्देश्य महात्मा गांधी की स्वच्छता सादग, खादी का उपयोग और अहिंसा जैसे विचारों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। कांग्रेस ने केवल गांधी जी का नाम भुनाया और उनके नाम पर वोट बैंक की राजनीति की लेकिन कभी उनके विचारों को स्वीकार्यता नहीं दी।
उत्तराखंड सरकार में किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि आज देश को गांधी जी के जैसे विचारों की जरूरत है। गांधी जी ने इस देश को एक नई दिशा दी और यही कारण है कि आज भी गांधीजी की अहिंसा की नीति का अनुसरण पूरे देश में किया जाता है।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि इस पद यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को जनसामान्य तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारो कि नहीं जन सरोकारों की राजनीति करती है और यही कारण है कि गांधीजी जैसे महापुरुषों को आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना आदर्श मानकर उनकी नीतियों का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा की यह यात्रा जनपद के सभी विधानसभाओं में होगी जनपद के सभी मंडलों में होगी सभी वार्डों में होगी।
आज की इस पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान ,भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनु कक्कड़, भाजपा जिला मंत्री हरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना, वीरेंद्र तिवारी, देवेंद्र मनवाल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंघल ,मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक,नरेश शर्मा, शिवम बंधु, अमित गौतम, पार्षद सपना शर्मा, रेणु अरोड़ा ,सचिन बेनीवाल, राजकुमार अरोड़ा, सुनील गुड्डू, राधे कृष्ण शर्मा, चंद्र कांत पांडे, अजीत कुमार, भारती बिष्ट, अनिल कुमार, कुमार विमलेश अहूजा, विनीत जोली, श्यामल दबोडीया, अनिल वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 comments:
Post a Comment