* उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों की 51 विधान सभा सहित 2 लोकसभा सीटों पर भी मतदान शुरू।
* महाराष्ट्र की सतारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए भी उपचुनाव आज।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / लखनऊ / हरियाणा /महाराष्ट्र। हरियाणा और महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास इनमें से करीब 30 सीटें हैं जबकि कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं और बाकी क्षेत्रीय दलों के पास गई थीं।
इनमें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, गुजरात की छह सीटों, बिहार की पांच, असम की चार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु की दो-दो ,पंजाब की चार सीटें, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो और अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं।
इनमें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, गुजरात की छह सीटों, बिहार की पांच, असम की चार, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु की दो-दो ,पंजाब की चार सीटें, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो और अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं।
सुबह 9.45 बजे तक महाराष्ट्र की 288सीटों पर कुल 4.59%,हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 7.86% और तेलंगाना की सीट पर कुल 13.44% मतदान होने की सूचना प्राप्त हुई है।
यूपी विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव
विधानसभा की 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। उपचुनाव में 109 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। 2307 मतदान केन्द्रों के 4529 मतदान बूथों पर 41 लाख 8 हजार 328 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तर प्रदेश में चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना है क्योंकि भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पूर्व में इन सीटों में से आठ सीटें भाजपा और एक सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के पास थीं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 21 अक्तूबर (आज )को सहारनपुर जिले की गंगोह, रामपुर जिले की रामपुर, अलीगढ़ की इगलास, लखनऊ की कैंट, कानपुर नगर की गोविंद नगर, चित्रकूट की मानिकपुर, प्रतापगढ़ की प्रतापगढ़, बाराबंकी की जैदपुर, आंबेडकर नगर की जलालपुर, बहराइच की बलहा और मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। 5435 ईवीएम, 5435 बैलेट यूनिट और 5888 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं।
22 लाख 13 हजार 466 पुरुष और 18 लाख 94 हजार 724 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1142 भारी वाहन, 1263 हल्के वाहन और 21 हजार 584 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।उपचुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान के लिए 11 सामान्य प्रेक्षक, 11 व्यय प्रेक्षक, 337 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 60 जोनल मजिस्ट्रेट, 471 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 520 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उपचुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 429 संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव
महाराष्ट्र की सतारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए भी उपचुनाव आज ही होगा। सतारा में एनसीपी के पूर्व नेता और मौजूदा सांसद उदयनराजे भोसले बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के श्रीनिवास पाटिल के खिलाफ मैदान में हैं।
समस्तीपुर (बिहार) लोकसभा सीट केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई है। एनडीए की तरफ से लोजपा ने यहां से रामचंद्र के बेटे प्रिंस राज को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से अशोक कुमार मैदान में हैं। इस सीट पर लोजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 16,80,470 है।
0 comments:
Post a Comment