Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 12 October 2019

ऐसी क्या मज़बूरी थी कि sdm ने रात में मंदिर में रचाई शादी ! जाने

दो एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी और उनके साथ लिव इन में रह रही युवती ने          शादी की।
 (ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
कुशीनगरउत्तर प्रदेश के कुशीनगर में करीब चार साल से लिव इन में रह रहे एक प्रशासनिक अधिकारी के लिए शुक्रवार आधी रात को पडरौना शहर का गायत्री मंदिर खुलवाया गया। इसके बाद दो एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी और उनके साथ लिव इन में रह रही युवती ने शादी की।इतना ही नहीं, शादी के बाद रात में ही रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाकर शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। पूरे इलाके में सुबह से ही यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खड्डा के एसडीएम रहे दिनेश कुमार का करीब महीने भर पहले हापुड़ जिले में स्थानांतरण हो गया था। शुक्रवार को वे जिला मुख्यालय आए थे। 
इसी दौरान उनके साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती भी कार्यालय पहुंच गई। कहा जा रहा है कि युवती ने वहां मौजूद डीएम को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शादी करने की इच्छा जताई। उस समय युवती को समझा-बुझा कर मामले को शांत करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। 
अंततः रात के आठ बजे रजिस्ट्री दफ्तर खुलवाकर शादी कराई गई। रात 12 बजे पडरौना नगर स्थित गायत्री मंदिर का पट खुलवाया गया। पंडित सुरेश मिश्र ने दिनेश कुमार व रेनू की शादी कराई। एसडीएम पडरौना रामकेश यादव व एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी इस शादी के गवाह बने। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद सुबह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो ही गया। हालांकि अब भी वरिष्ठ अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से साफ बच रहे हैं।
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News