Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 19 November 2019

पढ़ें पूरी स्टोरी और तस्वीरों में देखें कैसे आपके खाने के साथ हो रहा था खिलवाड़...? जाने

पुलिस गैंग के एक अन्य सरगना व फाइनेंसर की    तलाश में दबिश दे रही है। 
पुलिस टीम ने निगरानी करने के बाद खाद्य          विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त फैक्टरी में    छापामारी की।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। खाने में अगर जीरे का प्रयोग आप करते है तो हो जाये सावधान ! क्योकि बाजार में अब नकली जीरा बनाने वालो को गिरफ्तार किया है। आखिर कैसे तैयार होता है नकली जीरा ,आप भी जान ले। बवाना थाना पुलिस ने फूल झाड़ू के चूरे से नकली जीरा बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पूंठखुर्द स्थित फैक्टरी से सरगना और वहां काम कर रहे चार मजदूरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्टरी से तकरीबन बीस हजार किलो नकली जीरा और 8075 किलो कच्चा पदार्थ बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी फूल झाड़ू के चूरे में गुड़ का शीरा और पत्थर का पाउडर मिलाकर नकली जीरा तैयार करते थे। जब ये सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। आगे पढ़ें पूरी स्टोरी और तस्वीरों में देखें कैसे आपके खाने के साथ हो रहा था खिलवाड़...
गैंग पहले शाहजहांपुर में फैक्टरी चला रहा था। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आरोपियों ने दिल्ली में फैक्टरी खोली थी। आरोपी नकली जीरा की सप्लाई गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में करते थे। पुलिस गैंग के एक अन्य सरगना व फाइनेंसर की तलाश में दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान जलालाबाद, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश निवासी हरिनंदन, कामरान, गंगा प्रसाद, हरीश और पवन के रूप में हुई है। बवाना थाने में तैनात हवलदार प्रवीण को पूंठखुद गांव में नकली जीरा बनने की जानकारी मिली।
प्रवीण ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी धर्मदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी करने के बाद सोमवार शाम को खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ उक्त फैक्टरी में छापामारी की। फैक्टरी सुरेश कुमार के मकान में चल रही थी। छापामारी के दौरान सभी आरोपियों को नकली जीरा बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 485 बोरे नकली जीरा (एक बोरे में 40 किलो), 350 बोरे पत्थर का चूरा (एक बोरे में 15 किलो), 80 बोरे फूल झाड़ू का चूरा (एक बोरे में 20 किलो) और 35 ड्रम शीरा (एक ड्रम में 35 किलो) बरामद किए। 
दिल्ली में तीन माह से चल रहा था गोरखधंधा  
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी पहले जलालाबाद में नकली जीरा बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जलालाबाद में रहने वाले अधिकतर लोग नकली सामान बनाते हैं। सरगना हरिनंदन ने बताया कि ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए उन लोगों ने अगस्त माह से दिल्ली में नकली जीरा बनाने लगा। करीब तीन माह पहले इन लोगों ने पूंठखुर्द गांव में सुरेश कुमार का घर किराए पर लिया था। जांच में पता चला कि गैंग का मुख्य सरगना लालू है। जो फिलहाल फरार है। लालू का काम कच्चा माल खरीदने से लेकर उसे बेचने की व्यवस्था करना था। शुरूआती जांच में पता चला है कि हरिनंदन का काम जीरा तैयार करने का था।
ऐसे बनाते थे नकली जीरा 
आरोपियों ने बताया कि सबसे पहले फूल झाड़ू का चूरा कर देते थे। इसके बाद गुड़ को गर्म कर उसका शीरा तैयार किया जाता था। शीरा में झाड़ू के चूरे को डालकर उसे मिला दिया जाता था। मिलाने के बाद उसे कुछ देर सुखाया जाता था। इसके बाद उसमें पत्थर का पाउडर मिलाया जाता था। फिर लोहे की बड़ी छलनी से उसे छान लिया जाता था। छलनी का छेद उतना बड़ा होता जिसमें से जीरा निकल सके। 

80 किलो असली में मिलाते थे 20 किलो नकली जीरा 
जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी 80 किलो असली जीरा में 20 किलो नकली मिला देते थे। इससे गैंग को सौ किलो जीरा पर आठ हजार रुपये का फायदा होता था।
मकान मालिक को भी हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ 
जांच के दौरान पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानकारी हासिल कर रही है कि वह हरिनंदन को कैसे जानता था। उसकी हरिनंदन से कैसे मुलाकात हुई। क्या उसने अपने यहां रहने वालों का सत्यापन कराया था या नहीं। क्या उसे इस बात की जानकारी थी कि आरोपी नकली जीरा बनाने का काम करते हैं।
कैंसर, किडनी और लिवर कर सकता है खराब
सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि पहले भी देश के अलग अलग राज्यों से मिलावटी जीरा से जुड़ी खबरें आई हैं। मिलावटी जीरे में घातक रसायन और डाई का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसे बनाने में पत्थरों का इस्तेमाल भी करते हैं। यह सीधे तौर पर  कैंसर को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही इससे किडनी पर असर पड़ सकता है। मिलावटी जीरे के इस्तेमाल से लिवर  को भी नुकसान हो सकता है। डॉ. किशोर का कहना है कि बाजार में भी सस्ते दामों में जीरा ड्रिंक बिक रहा है, इसकी गुणवत्ता को लेकर भी लोगों को सतर्क रहना आवश्यक है। 



Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News