Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 19 November 2019

हमें सफलता के लिए काफी कुछ इशारा करती,हरिवंश राय बच्चन की कविता ! राह पकड़ ले एक, चलाचल पा जाएगा मधुशाला।

* अक्सर हम अपने काम को लेकर दूसरों से सलाह लेते रहते हैं   और सलाह बदलने के साथ ही अपना काम   भी बदलते रहते   हैं।
*  मगर सही तरीका यह है कि आप मन न लगने या कार्य कठिन होने की वजह से बदल दें।
(अलोक यात्री )
ग़ाज़ियाबाद। अक्सर हम अपने काम को लेकर दूसरों से सलाह लेते रहते हैं और सलाह बदलने के साथ ही अपना काम भी बदलते रहते हैं। कई बार तो यह बदलाव सिर्फ इसलिए होता है कि आपका मन नहीं लगता या काम में मुश्किलें आ रही हैं। यहाँ प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता, "मधुशाला" की पंक्ति -'राह पकड़ ले एक, चलाचल पा जाएगा मधुशाला' , हमें सफलता के लिए काफी कुछ इशारा करती है।
इसका नतीजा यह होता है कि हम कामयाब नहीं हो पाते। मगर सही तरीका यह है कि आप मन न लगने या कार्य कठिन होने की वजह से बदल दें। बल्कि आपने जिस क्षेत्र को अपनी मर्जी से चुना है उसके शिखर तक पहुंचना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए। इसलिए ही भले ही आपको रात दिन एक  करना पडे़। क्योंकि किसी भी नदी की गहराई उसके किनारे से नहीं नापी जा सकती। उसके लिए तो आपको गहरे पानी में ही उतरना होगा। इसी ध्येय को आसान शब्दों में बयां करती एक कहानी पढ़िए आगे-
एक बार एक किसान को कुआं खोदना था। कोई 15-20 फुट खोद दिया गया, लेकिन पानी नहीं मिला। किसी ने सलाह दी कि यहां से कुछ दूर पानी हो सकता है। किसान ने वहां खुदवाना शुरू किया। 15-20 फुट खोद दिया गया, लेकिन यहां भी पानी नहीं मिला। फिर किसी और के कहने पर तीसरी जगह भी कोशिश की गई, लेकिन परिणाम कुछ भी नहीं मिला। उस गांव के बूढ़े अनुभवी से पूछा गया। उसने भी जगह बताई और वहां भी 15-20 फुट खोद दिया गया। वहां भी पानी नहीं था।
संतों से पूछा गया। स्कूल टीचर से पूछा गया। डॉक्टर से पूछा गया। महात्माओं से पूछ लिया गया। जिसने भी जगह बताई सब जगह 15-20 फुट खोदकर देख लिया गया, लेकिन पानी नहीं मिला। फिर वो किसान थक गया और हारकर बैठ गया कि इतनी मेहनत के बाद भी पानी नहीं मिल रहा है, करूं तो क्या करूं।
घर आए थके-हारे किसान से उसकी पत्नी ने परेशानी का कारण पूछा। उस किसान ने कहा, हर किसी से सलाह लेकर जहां-जहां लोगों ने बताया 15-20 फुट खुदवाया गया लेकिन कहीं भी पानी नहीं मिला। तो उसकी पत्नी ने कहा कि घर के बाहर जहां सबसे पहले खुदवाया था, वहीं पर और ज्यादा खुदवाओ। किसान ने यह बात मानते हुए उसी पहले वाले कुएं को खोदना शुरू किया। 15 फुट, 20 फुट, 25 फुट, 30 फुट, 35 फुट। आखिर पानी मिल गया। इसी को कहते हैं राह पकड़ ले एक, चलाचल पा जाएगा मधुशाला।
                                        काम की बात:
कई बार सफलता मिलने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप बेचैन होकर इधर-उधर भटकने लगेंगे और किसी के कहे पर बिना अपना दिमाग लगाए काम करने लगेंगे, तो सफलता आपसे और भी दूर हो जाएगी। इससे अच्छा तो यह है कि आप जो कर रहे हैं उसी में लगातार बेहतर करने का प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News