Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Tuesday, 19 November 2019

किशोर उपाध्याय ने आखिर क्यों मढ़े केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप और क्या ? जाने

* वनाधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लडेंगेः     किशोर उपाध्याय
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड वासियों को वन अधिकार दिलाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि राज्य के लाखों लोगों को वनाधिकार मिले। यह बात आज वनवासियों की लड़ाई लड़ रहे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कही।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 2017 से सुप्रीम कोर्ट में चल रहे वन अधिकार कानून के मामले में याचिका कर्ताओं के झूठ के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठायी। जिसके कारण न्यायालय ने  13 फरवरी 2019 को लाखों परिवारों को बेदखल करने का फैसला सुनाया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के भी सैकड़ों परिवार शामिल है। और इन पर अब तक बेघर होने की तलवार लटकी हुई है। 12 सित. को इस मामले में फिर सुनवाई शुरू हुई लेकिन सरकार गैरहाजिर रही अब इस पर 26 नवम्बर को सुनवाई होनी है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार वन विभाग को वन रक्षा के नाम पर गोली चलाने का अधिकार, बिना वांरट गिरफ्तारी व छापेमारी का अधिकार देना चाहती थी लेकिन देश भर से इसके खिलाफ आवाज उठने से केन्द्र सरकार ने अभी 15 नवम्बर को इस प्रस्ताव को वापस ले लिया। 
लेकिन सवाल यह है कि छह महीनों से इस प्रस्ताव को जारी रखने के बजाय सरकार को लोगों के वनाधिकारों को मान्यता देनी चाहिए थी। इस काम के लिए सबसे पहले उत्तराखण्ड सरकार को आवाज उठानी चाहिये थी जो उसने नहीं उठायी। उन्होने कहा कि उक्त मुद्दो पर देश के अन्य राज्यों में कल और आज बड़े धरना प्रदर्शन हुए है इस पर देहरादून और पहाड़ी इलाकों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और दिसम्बर में प्रदर्शन भी किया जायेगा। उन्होने कहा कि हम इस मुद्दे पर अब आर पार की लड़ाई लड़ेगेें व वन अधिकार लेकर रहेंगे।


Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News