Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Sunday, 15 December 2019

पर्वतीय ईलाकों में DM की तत्परता और अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बाद जन जीवन सामान्य होता जा रहा है। आखिर कैसे ? जाने

* DM बंसल ने बताया कि बीते रोज मुक्तेश्वर, धानाचुली, ओखलकाण्डा, पतलोट आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से    आंशिक रूप से बन्द हैं तथा कुछ स्थानों पर विद्युत बाधित है।
* सड़कों को खोलने व विद्युत बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर करें ताकि जन जीवन सामान्य हो सके और               आवागमन सुचारू हो सके।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

नैनीताल।  विगत दिनों जिले के पर्वतीय ईलाकों में हुई बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित हो गया था। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान के अधिकारी तत्परता के साथ विद्युत बहाली, बन्द सड़कों को खोलने का काम तथा पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करने की दिशा में तत्परता से काम कर रहे हैं। अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बाद जन जीवन सामान्य होता जा रहा है।
जिलाधिकारी बंसल ने कहा है कि आपदा कंट्रोल रूम निरन्तर क्रियाशील है। किसी भी समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम के टाॅल फ्री नम्बर 1077 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यातायात बहाली के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
DM बंसल ने बताया कि बीते रोज मुक्तेश्वर, धानाचुली, ओखलकाण्डा, पतलोट आदि क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से आंशिक रूप से बन्द हैं तथा कुछ स्थानों पर विद्युत बाधित है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सड़कों को खोलने व विद्युत बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर करें ताकि जन जीवन सामान्य हो सके और आवागमन सुचारू हो सके।
जानकारी देेते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत मौहम्मद उस्मान ने बताया कि ज्योलीकोट, नैनीताल, भवाली, रामगढ़ क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति सुचारू है परन्तु मुक्तेश्वर फीडर से 70 प्रतिशत विद्युत बहाल कर दी गयी है और तीस प्रतिशत विद्युत बहाली के लिए तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पदमपुरी फीडर से मनाघेर तक विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गयी है। ओखलकाण्डा फीडर से पतलोट तक सप्लाई  सुचारू कर दी गयी है, इसके आगे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बहाली के लिए फाॅल्ट ढूॅढ लिया गया है, जल्द ही पतलोट के आगे की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि मुक्तेश्वर, धानाचुली, ओखलकाण्डा क्षेत्र में बर्फबारी के कारण आने-जाने व सामान ले जाने में दिक्कतें हो रहीं है। विद्युत विभाग के कर्मचारी पैदल क्षेत्र में जाकर कार्य कर रहें हैं।
अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली एबी काण्डपाल ने बताया है कि रामगढ़, ओखलकाण्डा, मुक्तेश्वर, खन्स्यू, पतलोट में काफी बर्फबारी होने के कारण मार्ग बन्द हैं। रात में पाला पड़ जाने के कारण बर्फ जम गयी है। बर्फ को गलाने के लिए नमक डाला जा रहा है। काण्डपाल ने बताया कि नमक से बर्फ तेजी से गलती है और बर्फ हटाने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि लोनिवि की गैग, श्रमिक व अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, प्रयास है कि सभी सड़कें यथाशीघ्र खुल जाये।
पेयजल आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता जल सस्थान संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि पेयजल क्षेत्रों की अधिकांश लाईने भूमिगत होने के कारण पानी की आपूर्ति सामान्य है । उन्होनंे बताया कि गागर पेयजल लाईने खुले में थीं, जिन्हें भूमिगत कर दिया गया है। भूमिगत पेयजल लाईनों में पानी के जमने की संभावना नहीं रहती है। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति बाधित हुई थी। लेकिन विद्युत आपूर्ति सुचारू होने से पेयजल की सप्लाई ठीक हो गयी है। 
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News