Breaking News
Breaking News कैबिनेट मंत्री ------ 1 -नरेंद्र मोदी 2 ,राजनाथ सिंह 3 ,अमित शाह 4 ,नितिन गडकरी 5 ,डी बी सदानंद गौड़ा 6 ,श्री मति निर्मला सीता रमण 7 ,राम विलास पासवान 8 ,नरेंद्र सिंह तोमर 9 ,रवि शंकर प्रशाद 10 ,हरसिमरत कौर बादल 11 ,थावर सिंह गहलोत 12 ,एस जयशंकर 13 ,रमेश पोखरियाल निशंक 14 ,अर्जुन मुण्डा 15 ,स्मृति ईरानी 16 ,डॉ हर्ष वर्धन 17,प्रकाश जावड़ेकर 18 ,पियूष गोयल 19 ,धर्मेंद्र प्रधान 20 ,मुख़्तार अब्बास नकवी 21 ,प्रह्लाद जोशी 22 ,डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय 23 ,डॉ अरविन्द सावंत 24 ,गिरिराज सिंह 25,गजेंद्र सिंह शेखावत ---------- राज्य मंत्री (स्वत्रन्त्र प्रभार ) --------- 1 ,संतोष गंगवार 2 ,राव इंद्रजीत सिंह 3 ,श्री पद इस्वर नाइक 4 ,डॉ जीतेन्द्र सिंह 5 ,किरण रिजजू 6 ,प्रह्लाद सिंह पटेल 7 ,राज कुमार सिंह 8 ,हरदीप सिंह पूरी 9 ,मनसुख मंडविया ---- राज्य मंत्री -------------------------------------------- 1 ,फग्गन सिंह कुलस्ते 2 ,अश्वनी कुमार चौबे 3 ,अर्जुन राम मेघवाल 4 ,ज0 वी के सिंह 5 ,कृष्ण पल गुज्जर 6 ,राव साहब दानवे 7 ,जी कृष्ण रेड्डी 8 ,पुरुषोत्तम रुपाला 9 ,राम दास अठावले 10 ,साध्वी निरंजन ज्योति 11 ,बाबुल सुप्रियो 12 ,संजीव कुमार वालियान 13 ,धोत्रे संजय राव् 14 ,अनुराग सिंह ठाकुर 15 ,सुरेश अगड़ी 16 ,नित्य नन्द राय 17 ,रतन लाल कटारिया 18 ,वी मुरलीधरन 19 ,रेणुका सिंह 20 ,सोम प्रकाश 21 ,रामेश्वर तेली 22 ,प्रताप चंद्र सारंगी 23 ,कैलाश चौधरी 24 ,श्री मति देवश्री चौधरी Apka din mngalmay ho

Saturday, 30 November 2019

प्रदेश में दो माह का ‘आपरेशन स्माइल व आपरेशन शिनाख्त’ आज से हुआ शुरु। आखिर क्या होगा इस अभियान में ? जाने

* मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी SP ममता वोहरा होंगी। 
* ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के अन्तर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व              ऊधमसिंहनगर में 05-05 तलाशी टीम व शेष जनपदों में 02-02 तलाशी टीम। 
 (ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देशन में प्रदेश में 01 दिसम्बर से 02 माह का ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शिनाख्त अभियान चलाया जाएगा। अभियान में वर्ष 2000 से अभी तक तलाश हेतु शेष पंजीकृत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूष एवं महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा। इसके साथ ही गुमशुदाओं का मिलान लावारिश शवों से भी कराया जायेगा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल व ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के अन्तर्गत जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 05-05 तलाशी टीम व शेष जनपदों में 02-02 तलाशी टीम (प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1, आरक्षी-4) का गठन किया गया है। प्रत्येक तलाशी टीम में गुमशुदा,बरामद  बच्चों व महिलाओं से पूछताछ हेतु एक महिला पुलिसकर्मी को भी अनिवार्य रूप से नियुक्त किया गया है। टीमों की सहायता हेतु 01-01 विधिक एवं टेक्निकल टीम का भी गठन किया गया है। जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 01 अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्यालय स्तर पर अभियान की नोडल अधिकारी ममता वोहरा, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड हैं। बरामद बच्चों के सम्बन्ध में यदि किसी अपराध का होना पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध तत्काल अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जाये। अभियान हेतु सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाये।
 बच्चों से सम्बन्धित प्रचलित समस्त कानूनी एवं विधिक प्राविधानों आदि की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु अभियान प्रारम्भ करने से पूर्व प्रत्येक जनपद में एक वर्कशाप का आयोजन किया जाये। इस अभियान हेतु अन्य सम्बन्धित विभागोंध्संस्थाओं यथा सी0डब्लू0सी0, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अभियोजन, श्रम विभाग, संप्रेक्षण गृह, एन0जी0ओ0 एवं चाइल्ड हेल्प लाईन से समन्वय स्थापित कर इनका सहयोग भी अवश्य लिया जाये। अभियान ऐसे समस्त सम्भावित स्थान जहां बच्चों के मिलने की सम्भावना अधिक है, जैसे शेल्टर होम्स, ढाबों, कारखानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन आदि में चलाया जायेगा। अभियान में अन्य सम्बन्धित विभागों का भी सहयोग लिया जायेगा। उपरोक्त तलाशी टीमों द्वारा अपने जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों के गुमशुदा बच्चों को भी तलाश किया जायेगा। ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत वर्ष 2015 से माह फरवरी 2018 तक उत्तराखण्ड (868) और अन्य प्रदेशों (693) के कुल 1561 गुमशुदा बच्चों को बरामद किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2018 में दिनांक 01-05-2018 से 20-07-2018 तक चलाये गये ऑपरेशन शिनाख्त अभियान में कुल 68 अज्ञात शवों की शिनाख्त की गयी और कुल 424 गुमशुदा लोगों को बरामद किया गया
Share:

0 comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *


Popular News