* बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व् उत्तराखण्ड प्रभारी श्याम जाजू से मिला प्रतिनिधिमण्डल।
(ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली / हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड व दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर किया। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू से मांग की है कि शीघ्र ही उत्तराखंड सरकार में रिक्त पड़े मंत्री पद पंजाबी समुदाय के वरिष्ठ विधायक को सुशोभित किया जाए। वही यह भी मांग की कई निगमों कॉरपोरेशन समितियों में भाजपा के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ भारत सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित हो।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संयुक्त नेतृत्व में देश को विकसित महाशक्ति बनाने के लिए रचनात्मक प्रयास किये जा रहे है। वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भाजपा की नीतियों का प्रकाश आम जनता तक पहुँचाने के लिए भरसक प्रयास किये जा रहे है। यदि ऐसे में मंत्री मण्डल का विस्तार किया जाना व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को उचित पदों पर सुशोभित किये जाने से सरकार और संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और कार्यकर्ताओं में जोश के साथ आगामी उत्तराखंड के विधानसभा 2022 के चुनाव में पुनः भाजपा अपने दमखम के साथ राज्य में सरकार स्थापित करेगी।
प्रतिनिधि मंडल को आश्वासित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा शीघ्र ही उत्तराखंड के भाजपा के कार्यकर्ताओ को उनके सामाजिक व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यो को दृष्टिगत रख भाजपा उनको सम्मान देगी।
उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह नेगी, अशोक कुमार, विवेक रावत, मनोहर कंडारी, भूपेंद्र, ओमप्रकाश, मनीष आदि शामिल रहे।

0 comments:
Post a Comment